OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

OnePlus ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 Lite और Realme Narzo 100x 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 15:29 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex चिपसेट दिया गया है।
  • iQOO Z11 Lite ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर है।
  • Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर है।

OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G

Photo Credit: OnePlus/iQOO/Realme

OnePlus ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला iQOO Z11 Lite और Realme Narzo 100x 5G से हो रहा है। OnePlus N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। वहीं iQOO Z11 Lite ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको OnePlus N6x, iQOO Z11 Lite और Realme Narzo 100x 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 

OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G

कीमत और स्टोरेज

OnePlus N6x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। वहीं iQOO Z11 Lite के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,499 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,499 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,499 है। जबकि Realme Narzo 100x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹19,499, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹21,499 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹23,499 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो  और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं iQOO Z11 Lite में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक HBM ब्राइटनेस है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में 6.6 इंच की एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

OnePlus N6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। वहीं iQOO Z11 Lite ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G प्रोसेसर दिया गया है। 

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

OnePlus N6x एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। वहीं iQOO Z11 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। जबकि Realme Narzo 100x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

OnePlus N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z11 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 0.08 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। जबकि Realme Narzo 100x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

OnePlus N6x में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z11 Lite में सेल्फी और  वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी बैकअप

OnePlus N6x में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं iQOO Z11 Lite में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Realme Narzo 100x 5G में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  4. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  5. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  6. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  7. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  8. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  9. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  10. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.