OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus

OnePlus की Festive Sale 2026 में OnePlus 15, Nord सीरीज और OnePlus Pad 4 समेत कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। Pad 4 के साथ फ्री Stylo Pro और चुनिंदा डिवाइस पर बैंक ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15, OnePlus 15R और OnePlus 13s पर मिल रहा है डिस्काउंट
  • OnePlus Pad 4 पर 4,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा
  • OnePlus Pad 4 खरीदने पर ग्राहकों को फ्री Stylo Pro दिया जा रहा है

OnePlus Festive Sale 2026 में स्मार्टफोन और टैबलेट पर मिल रहे हैं शानदार डिस्काउंट

OnePlus ने भारत में अपनी Festive Sale 2026 के तहत स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर कई ऑफर्स का ऐलान किया है। इस सेल में OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus 13s और Nord सीरीज के स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं। कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI का ऑप्शन भी दे रही है। इसके अलावा, OnePlus Pad 4 खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री OnePlus Stylo Pro मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा आधिकारिक वेबसाइट और OnePlus Store ऐप के जरिए उठा सकते हैं।

OnePlus की Festive Sale में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी छूट दी जा रही है। OnePlus 15 पर 1,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट और 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इन ऑफर्स के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 81,999 रुपये हो जाती है। वहीं, OnePlus 15R पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद इसे 57,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Advertisement

इसके अलावा, OnePlus 13s पर 2,000 रुपये की कीमत में कटौती और 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। ऑफर्स के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 61,999 रुपये हो जाती है। कंपनी इन चुनिंदा स्मार्टफोन पर कुछ कार्ड्स के जरिए 9 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन भी दे रही है।

OnePlus की Nord सीरीज के स्मार्टफोन पर भी फेस्टिव ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, OnePlus Nord CE6 Lite की इफेक्टिव कीमत 27,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं, Nord 6 और Nord CE6 समेत दूसरे मॉडल्स पर भी डिस्काउंट मिल रहा है। N सीरीज के स्मार्टफोन भी इस सेल का हिस्सा हैं, जिनकी इफेक्टिव कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है।

OnePlus ने इस दौरान N6x का नया 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया है। कंपनी के अनुसार, यह वेरिएंट फेस्टिव सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Nord सीरीज के चुनिंदा फोन पर 6 महीने तक और N सीरीज के मॉडल्स पर 3 महीने तक No Cost EMI का ऑप्शन मिल सकता है। बैंक ऑफर्स और EMI की उपलब्धता संबंधित कार्ड और नियमों पर निर्भर करेगी।

Advertisement

स्मार्टफोन के अलावा, OnePlus ने अपनी टैबलेट सीरीज पर भी ऑफर्स का ऐलान किया है। OnePlus Pad 4 को 4,500 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ 58,499 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके साथ ग्राहकों को फ्री OnePlus Stylo Pro भी मिलेगा, जिसका इस्तेमाल नोट्स बनाने और टैबलेट पर लिखने जैसे कामों के लिए किया जा सकता है।

वहीं, OnePlus Pad Go 2 खरीदने पर ग्राहकों को फ्री Go2 Stylo दिया जा रहा है। कंपनी ने OnePlus Pad Lite की कीमत में भी 2,000 रुपये की कटौती की है। टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड्स पर No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलेगा। Pad 4 पर 6 महीने तक और Pad Go 2 पर 3 महीने तक की No Cost EMI उपलब्ध है।

OnePlus की Festive Sale में वायरलेस ईयरबड्स और दूसरे ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी छूट दी जा रही है। ग्राहक कंपनी के चुनिंदा ऑडियो प्रोडक्ट्स को बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इन ऑफर्स में OnePlus के Nord Buds और Buds सीरीज के मॉडल्स शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.