OnePlus Ace 5 Pro में होगा ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4’ प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी!

OnePlus Ace 5 Pro : अपकमिंग वनप्‍लस में 1.5K रेजॉलूशन वाला BOE X2 फ्लैट एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2024 18:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 5 Pro को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • मिल सकती है 6 हजार एमएएच बैटरी
  • स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर होगा इस स्‍मार्टफोन में

इसमें 6 हजार से 6500 एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है।

OnePlus ने इस साल OnePlus Ace 3 Pro को लॉन्‍च किया था। कहा जाता है कि कंपनी Ace 5 Pro सीरीज पर भी काम कर रही है, जिसके कुछ प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का खुलासा जाने-माने टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने किया है। टिप्‍सटर का कहना है कि अपकमिंग वनप्‍लस में 1.5K रेजॉलूशन वाला BOE X2 फ्लैट एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। फ्लैट डिस्‍प्‍ले इस बात का संकेत है कि फोन का डिजाइन किसी अपकमिंग ओपो फ्लैगशिप से मिलता-जुलता हो सकता है। 

डिजिटल चैट स्‍टेशन ने वनप्‍लस डिवाइस का तो नाम नहीं लिया, लेकिन स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर और कुछ अन्‍य स्‍पेक्‍स यह संकेत देते हैं कि डिवाइस ‘वनप्लस ऐस 5 प्रो' है। क्‍योंकि इससे पहले आए वनप्‍लस स्‍मार्टफोन्‍स में भी स्‍नैपड्रैगन के फ्लैगशिप प्रोसेसर थे, इसलिए ऐस 5 प्रो को ‘स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 4' के साथ लाया जा सकता है। 
Advertisement

फोन को लेकर यह अफवाहें भी हैं कि इसमें 6 हजार से 6500 एमएएच तक की बैटरी दी जा सकती है। यह 100 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। ‘वनप्लस ऐस 5 प्रो' में 50MP का मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जो सोनी का सेंसर हो सकता है। एक टेलिफोटो कैमरा भी होगा, जो सैमसंग का सेंसर हो सकता है।

कंपनी की ऐस सीरीज को ग्‍लोबल मार्केट्स में बदले हुए मॉडल नेम के साथ लाया जाता रहा है। भारत में ये फोन किस नाम से आएंगे, अभी कन्‍फर्म नहीं है। भारत में कंपनी की फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 12 मौजूद है। वह वनप्‍लस ओपन को भी ला चुकी है। दिवाली और उससे पहले इन फोन्‍स में डिस्‍काउंट पेश किए जाने की तैयारी हो रही है।
Advertisement

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि OnePlus Ace 5 सीरीज इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च होगी। टिपस्टर स्मार्ट पिकाचु का कहना था कि नवंबर में Redmi K80 लाइनअप को टक्कर देने के लिए OnePlus Ace 5 लाइनअप को पेश किया जाएगा।
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.