OnePlus 13s के लिए गेमिंग एसेसरीज लॉन्च, फोन को ठंडा रखने के लिए 27W मैग्नेटिक कूलर भी आया, जानें कीमत

OnePlus ने होल-पैटर्न मैग्नेटिक केस की कीमत 699 रुपये, जबकि Sandstone Magnetic Case की कीमत 799 रुपये रखी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जून 2025 11:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Sandstone Magnetic Case 799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया
  • होल-पैटर्न मैग्नेटिक केस की कीमत 699 INR रखी गई है
  • 27W Freezing Point Magnetic Phone Cooler की कीमत 2,499 रुपये है

27W Freezing Point Magnetic Phone Cooler की कीमत 2,499 रुपये है

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने OnePlus 13s को एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किया। फोन के साथ कंपनी ने कुछ नए एक्सेसरीज भी पेश किए हैं जो खासतौर पर इसी डिवाइस के लिए डिजाइन किए गए हैं। इनमें दो मैग्नेटिक केस और एक 27W मैग्नेटिक फोन कूलर शामिल हैं। भले ही OnePlus 13s वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता, लेकिन इन केस की मदद से फोन मैग्नेटिक स्टैंड या एक्सेसरीज से कनेक्ट किया जा सकता है।

सबसे पहले बात करें केस की तो, OnePlus Sandstone Magnetic Case 799 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसमें क्लासिक Sandstone टेक्सचर मिलता है जो OnePlus के पुराने फैंस को पसंद आएगा। दूसरा है होल-पैटर्न मैग्नेटिक केस, जिसकी कीमत 699 रुपये रखी गई है। इसमें बैक पर हल्के-फुल्के होल्स हैं, जिससे बेहतर ग्रिप मिलती है। दोनों ही केस में मैग्नेटिक प्लेट्स दी गई हैं जिससे फोन आसानी से किसी भी MagSafe-जैसी एक्सेसरी के साथ अटैच हो सकता है।

इसके अलावा OnePlus ने आज एक नया 27W Freezing Point Magnetic Phone Cooler भी लॉन्च किया, जिसकी कीमत 2,499 रुपये है। यह कूलर USB इनपुट के जरिए काम करता है और हर उस डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है जो मैग्नेटिक चार्जिंग या एक्सेसरी सपोर्ट करता है। जिन फोन्स में मैग्नेटिक सपोर्ट नहीं है, उनके लिए एक क्लिप भी बॉक्स में दी गई है, जिससे कूलर को पीछे से अटैच किया जा सकता है।

यह कूलर फोन की बैक पर डायरेक्ट चिपकता है और इसका डिजाइन राउंड शेप में है, जिससे हाथ में पकड़ने के दौरान कोई ब्लॉकेज नहीं होता। इसमें 27W पावर कूलिंग, TEC कूलिंग और टर्बो कूलिंग का कॉम्बिनेशन है, जिससे फोन का टेम्परेचर जल्दी कंट्रोल होता है। लुक की बात करें तो यह OnePlus के रेड-ब्लैक कलर स्कीम में आता है, और इसमें 2-स्पीड ई-स्पोर्ट्स लाइट भी है जो कूलिंग इंटेंसिटी के हिसाब से लाइट शो करती है।
Advertisement

इसमें स्टैंडर्ड स्क्रू होल्स भी दिए गए हैं जिससे यह किसी भी लाइवस्ट्रीम स्टैंड पर डायरेक्ट माउंट हो सकता है। ये सभी एक्सेसरीज भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.