OnePlus फ्लैगशिप फोन हुआ 33 हजार से भी सस्ता, 2026 की सबसे बेस्ट डील

OnePlus के पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 फरवरी 2026 10:03 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड एचडी प्लस कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
  • OnePlus 11 5G में 5,000mAh की बैटरी दी है।
  • OnePlus 11 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

OnePlus 11 5G में 5,000mAh की बैटरी दी है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने बीते साल नवंबर में अपना नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च किया था। अगर आपने अधिक कीमत होने के चलते लेटेस्ट फ्लैगशिप नहीं खरीदा है तो आज हम चीनी टेक दिग्गज के पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 11 5G पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं। जी हां इस स्मार्टफोन को अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको OnePlus 11 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus 11 5G Price & Offers

OnePlus 11 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 32,480 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 30,800 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

OnePlus 11 5G Specifications

OnePlus 11 5G में 6.7 इंच की क्वाड एचडी प्लस कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 3216x1440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो कि 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह स्मार्टफोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो 11 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.1 मिमी, चौड़ाई 74.1 मिमी, मोटाई 8.53 मिमी और वजन 205 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks and feels premium
  • Great battery life, very fast charging
  • Excellent performance
  • Power-efficient AMOLED display
  • Reliable rear cameras
  • Bad
  • Still no official IP rating
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1440x3216 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.