Nothing Phone 2a Plus Community Edition: भारत में लॉन्च हुआ Nothing का अंधेरे में चमकने वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत

Nothing Phone 2a Plus Community Edition को केवल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2024 20:53 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 2a Plus Community Edition को भारत में लॉन्च किया गया
  • इसके स्पेसिफिकेशन्स मूल Nothing Phone 2a Plus के समान हैं
  • स्पेशल एडिशन में हरे फॉस्फोरसेंट कोटिंग है, जो अंधेरे में चमकता है

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone 2a Plus Community Edition को बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। लेटेस्ट हैंडसेट Nothing Phone 2a Plus का एक स्पेशल एडिशन है, जो इस साल की शुरुआत में देश में लॉन्च हुआ था। Nothing Phone 2a Plus Community Edition कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट के तहत पेश किया गया है, जो इस साल मार्च में शुरू हुआ था। इस स्पेशल एडिशन फोन को हार्डवेयर डिजाइन, वॉलपेपर डिजाइन, पैकेजिंग डिजाइन और मार्केटिंग कैंपेन सहित अलग-अलग स्टेज में Nothing कम्युनिटी की मदद से डिजाइन किया गया था। इसमें पीछे की ओर हरे फॉस्फोरसेंट मटेरियल की कोटिंग है, जो अंधेरे में चमकता है। 
 

Nothing Phone 2a Plus Community Edition Price in India

Nothing Phone 2a Plus Community Edition को केवल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। फोन की केवल 1,000 यूनिट ही खरीदने के लिए उपलब्ध होंगी। भारत के अलावा, नया मॉडल यूके, यूरोप और यूएस में भी उपलब्ध होगा।
Advertisement

तुलना के लिए, मूल Nothing Phone 2a Plus के 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 27,999 रुपये और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये है।

Nothing ने जापान में Nothing Phone 2a कम्युनिटी एडिशन को भी पेश किया है और कीमत JYP 55,800 (लगभग 30,000 रुपये) रखी है।
Advertisement
 

Nothing Phone 2a Plus Community Edition Design

जैसा कि बताया गया है कम्युनिटी एडिशन को कम्युनिटी एडिशन प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में Nothing और उसके कम्युनिटी के मेंबर्स द्वारा को-डिजाइन किया गया है। नथिंग का कहना है कि उसे हैंडसेट को ऑप्टिमाइज करने के लिए 47 देशों से 900 से अधिक फैंस एंट्रीज प्राप्त हुईं। यह प्रोजेक्ट छह महीने तक चला और इस स्पेशल एडिशन फोन के डिजाइन, वॉलपेपर, पैकेजिंग और मार्केटिंग के बारे में कम्युनिटी से सुझाव लिए गए। 
 

फॉस्फोरसेंट बैक पैनल नथिंग फोन 2ए प्लस कम्युनिटी एडिशन का मुख्य आकर्षण है जो अंधेरे में हरे रंग से चमकता है। फोन के रियर कैमरे के चारों ओर लाइट स्ट्रिप्स हैं। नए हैंडसेट में नए वॉलपेपर और नई पैकेजिंग है जो अंधेरे में चमकने वाले डिजाइन को दिखाती है।
Advertisement
 

Nothing Phone 2a Plus Community Edition Specifications

Nothing Phone 2a Plus Community Edition के स्पेसिफिकेशन्स मूल Phone 2a Plus के समान हैं। इसमें 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। फोन ऑक्टा-कोर 4nm MediaTek Dimensity 7350 Pro 5G प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। वहीं, फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 सेल्फी कैमरा है। Nothing के इस फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.