Nokia True Wireless Earbuds की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत

Nokia True Wireless Earbuds भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। जानें कहां से खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
गगन गुप्ता, अपडेटेड: 15 फरवरी 2019 17:55 IST
ख़ास बातें
  • आईपीx4 रेटिंग के साथ आते हैं Nokia True Wireless Earbuds
  • Nokia True Wireless Earbuds मिलेंगे दुकानों में
  • अक्टूबर 2018 में लॉन्च हुए थे नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स

Nokia True Wireless Earbuds की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत

Photo Credit: Nokia

HMD Global ने पिछले साल Nokia True Wireless Earbuds को लॉन्च किया था। नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स अब तक इंटरनेशनल मार्केट में ही बिक्री के लिए उपलब्ध थे। लेकिन अब Nokia True Wireless Earbuds भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। ग्राहक नोकिया ब्रांड के इन ईयरबड्स को ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद पाएंगे। नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Nokia ब्रांड का पहला पूरी तरह से वायरलेस ईयरफोन है।

HMD Global ने गैजेट्स 360 को यह कंफर्म किया है कि Nokia True Wireless Earbuds अब भारत में रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं। भारतीय बाजार में नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की कीमत 9,999 रुपये है। इसके अलावा ईयरबड्स को Nokia की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक इन्हें ऑनलाइन खरीदने का विकल्प मौजूद नहीं था।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India या Flipkart पर भी Nokia True Wireless Earbuds फिलहाल उपलब्ध नहीं है। नोकिया ट्रू वायरलेस ईयरबड्स ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध हैं, इस बात को सबसे पहले वेबसाइट NokiaPowerUser ने रिपोर्ट किया था।

आइए अब आपको Nokia True Wireless Earbuds के बारे में बताते हैं। नोकिया ब्रांड के ये ईयरबड्स ब्लैक रंग में मिलेंगे और यह फुल चार्ज होने पर 4 घंटे तक का प्ले टाइम देगा। इसके साथ आने वाला चार्जिंग केस ईयरबड्स को करीब तीन बार फुल चार्ज कर सकता है। अन्य स्पेसिफिकेशन में ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट, आईपीx4 रेटिंग, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग केस, एलईडी चार्ज इंडिकेटर और 70 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम शामिल हैं। हैंडसेट के तीन ईयरबड साइज़ हैं- स्मॉल, मीडियम और लार्ज।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Global, Nokia, Nokia True Wireless Earbuds
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  2. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  3. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  4. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  5. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  6. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  8. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
  9. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  10. सड़क पर एक-दूसरे से 'बात' करेंगी गाड़ियां! भारत सरकार ला रही V2V टेक्नोलॉजी, जानिए कैसे करेगी काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.