Nokia G सीरीज़ में शामिल होगा तीसरा फोन, हो सकता है Nokia G50

रिपोर्ट में अटकलें लगाई गई है कि Nokia G50 फोन के नाम से ही फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगया जा सकता है। जैसे इस फोन के फीचर मौजूद Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन के फीचर से बेहतर होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2021 18:37 IST
ख़ास बातें
  • वेबसाइट पर प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में G50 - Blue DUM का उल्लेख किया गया है
  • Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन हो चुके हैं लॉन्च
  • Nokia G50 में मिल सकते हैं कई अपग्रेड्स
Nokia कंपनी कथित रूप से जल्द ही अपनी मौजूदा G सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Nokia G50 स्मार्टफोन हो सकता है। बता दें, कंपनी इससे पहले पहले Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Nokia G50 Blue dummy यूनिट यूके रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और लॉन्चिंग से संबंधी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Nokiapoweruser की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Nokia जल्द ही G सीरीज़ में नया फोन लॉन्च करने वाली है, इस फोन का नाम Nokia G50 हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Nokia G50 Blue dummy यूनिट यूके रिटेलर वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग में न तो फोन से संबंधित किसी स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है और न ही कोई तस्वीर लिस्ट की गई है। वेबसाइट पर प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन में G50 - Blue DUM का उल्लेख किया गया है। वहीं, अन्य जानकारियों में EAN और MPN नंबर व स्मार्टफोन निर्माता के नाम के तौर पर Nokia का उल्लेख किया गया है।
Advertisement

रिपोर्ट में अटकलें लगाई गई है कि नोकिया जी50 फोन के नाम से ही फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगया जा सकता है। जैसे इस फोन के फीचर मौजूद Nokia G10 और Nokia G20 स्मार्टफोन के फीचर से बेहतर होंगे।
 

Nokia G20 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया जी20 एंड्रॉयड 11 पर चलता है और कंपनी ने इसके लिए दो साल तक अपडेट प्रदान करने का वादा किया है। इस फोन में 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 4GB तक रैम और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

नोकिया जी20 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई, 4जी, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। ऑनबोर्ड सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर) और जायरोस्कोप शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Nokia G20 फोन में 5,050mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164.9x76.0x9.2mm और वजन 197 ग्राम है। यह फोन IPX2 बिल्ड और गूगल असिस्टेंट बटन के साथ आता है।
Advertisement
 

Nokia G10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) नोकिया जी10 एंड्रॉइड 11 पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 6.5 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G25 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 4GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है। Nokia G10 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है।

Nokia G10 में 64GB तक की स्टोरेज मिलती है, जो 512GB तक एक्सपेंडेबल है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और इसमें डेडिकेटिड गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है।
Advertisement

Nokia G10 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका डायमेंशन 164.9x76.0x9.2mm और वज़न 194 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia G, Nokia G50, Nokia G10, Nokia G20

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.