Nokia G310 खास 'सेल्फ-रिपेयर' टेक्नोलॉजी और Nokia C210 3GB रैम के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Nokia G310 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि Nokia C210 में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Nokia G310 5G की कीमत 186 अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) है
  • Nokia C210 की कीमत 109 अमेरिकी डॉलर (लगभग 9,000 रुपये) है
  • G310 5G सेल्फ-रिपेयर के लिए कंपनी की "QuickFix" टेक्नोलॉजी के साथ आता है

बाएं से दाएं:- Nokia G310 और Nokia C210

Nokia G310 5G और Nokia C210 को अमेरिका में पेश किया गया है। नए फोन Android 13 पर चलते हैं और Snapgradon चिपसेट पर काम करते हैं। Nokia G310 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जबकि Nokia C210 में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा यूनिट है। Nokia G310 5G आसान सेल्फ-रिपेयर के लिए कंपनी की "QuickFix" टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी है। वहीं, सस्ते Nokia C210 में 3,000mAh की बैटरी मिलती है।
 

Nokia G310 5G, Nokia C210 की कीमत, उपलब्धता

Nokia G310 5G की कीमत 186 अमेरिकी डॉलर (लगभग 15,000 रुपये) है। दूसरी ओर, Nokia C210 की कीमत 109 अमेरिकी डॉलर (लगभग 9,000 रुपये) है। दोनों में से महंगा हेंडसेट केवल ब्लू कलर में आता है, जबकि सस्ता ऑप्शन ग्रे फिनिश में उपलब्ध है।
Advertisement

HMD ग्लोबल ने घोषणा की है कि Nokia G310 5G 24 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जबकि Nokia C210 14 सितंबर से उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल अमेरिका में ऑनलाइन रिटेलर्स और Metro by T-Mobile ऑफलाइन स्टोर के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Nokia G310 के स्पेसिफिकेशन्स

नया Nokia G310 5G Android 13 पर चलता है और इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56-इंच HD+ (720 x 1,612 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। सेल्फी शूटर को रखने के लिए डिस्प्ले में वॉटरड्रॉप-स्टाइल कटआउट है और यह 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस है। फोन 4GB रैम के साथ Snapdragon 480+ 5G SoC पर चलता है। हैंडसेट QuickFix डिजाइन के साथ आता है। इसके साथ, यूजर्स आसानी से हैंडसेट की बैटरी, चार्जिंग पोर्ट और स्क्रीन को iFixit के रिपेयर गाइड, टूल और पार्ट्स से फिक्स कर सकते हैं।
Advertisement

Nokia G310 5G में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिलती है। कैमरा सेटअप में ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के डेप्थ और मैक्रो सेंसर शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

Nokia G310 5G 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है और स्टोरेज को MicroSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/एजीपीएस, यूएसबी ओटीजी, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 mm हेडफोन जैक शामिल हैं। 5G स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

Nokia G310 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट को धूल और छींटे से बचाव के लिए IP52 रेटिंग भी मिली है। इसके अलावा, इसकी मोटाई 8.6mm और वजन 195 ग्राम है।
 

Nokia C210 के स्पेसिफिकेशन्स

Nokia C210 में Nokia G310 5G के समान ही सॉफ्टवेयर स्पेसिफिकेशन हैं। इसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.3 इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) एलसीडी वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन भी है। यह Snapdragon 662 SoC पर काम करता है, जिसे 3GB रैम के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

Nokia C210 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, ब्लूटूथ 5, 3.5mm ऑडियो जैक, जीपीएस/एजीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी ओटीजी और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी शामिल हैं। इसमें फेस अनलॉक भी मिलता है। Nokia C210 में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। इसकी मोटाई 8.6mm और वजन 167 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.