Rs 7 हजार से भी सस्ता Nokia C21 Pro नए शानदार कलर में होगा लॉन्च! 4000mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले से है लैस

Nokia C12 Pro कथित रूप से नए पर्पल कलर में टीज किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 18:26 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। यह रिमूवेबल बैटरी है।
  • इसमें 6.3 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
  • फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है।

Nokia C12 Pro कथित रूप से नए पर्पल कलर में टीज किया गया है।

Photo Credit: Nokia

नोकिया का लो बजट फोन Nokia C12 Pro नए कलर वेरिएंट में टीज किया गया है। फोन को कंपनी ने साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। जिसमें 6.3 इंच डिस्प्ले मिलता है। यह Android 12 Go Edition पर चलता है। अब नए आकर्षक कलर में यह उतारा जा रहा है। आइए जानते हैं फोन में कलर वेरिएंट के अलावा कुछ और भी बदलाव किए गए हैं या नहीं। 
 

Nokia C12 Pro new purple color

Nokia C12 Pro नए पर्पल कलर में टीज किया गया है। कंपनी ने कथित तौर पर इसे ट्विटर हैंडल से इसे टीज किया है। टेकआउटलुक के अनुसार नोकिया के इस फोन का पर्पल कलर ऑप्शन भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में उतारा जा रहा है। हालांकि अब इस ट्वीट को अधिकारिक हैंडल से हटा दिया गया है। 

मार्च में लॉन्च हुए Nokia C12 Pro फोन की कीमत 6,999 रुपये है। नए कलर वेरिएंट के साथ कंपनी ने कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया कलर वेरिएंट भी उसी कीमत में उपलब्ध करवाया जाएगा। नोकिया सी12 प्रो में 24nm प्रोसेसर दिया गया है। यह एंट्री लेवल फोन है जो साधारण इस्तेमाल में लाया जा सकता है। फिलहाल फोन मार्केट में Light Mint, Charcoal, Dark Cyan कलर में उपलब्ध है। 
 

Nokia C12 Pro specifications

नोकिया सी12 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 1600x720 पिक्सल का रेजॉल्यूशन है जो कि एचडी प्लस कहलाता है। फोन में Unisoc SC9863A1 चिपसेट है। डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। यह रिमूवेबल बैटरी है जो कि आजकल के स्मार्टफोन में बहुत कम देखने को मिलता है। फोन के साथ 10W चार्जर मिलता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का लेंस रियर में दिया गया है। जबकि फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें WiFi, Bluetooth 5.2, GNSS, 3.5mm हेडफोन जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिलता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  4. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  7. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने लॉन्च किए 2 नए Soundbar, ₹5 हजार से कम में मिलेगा 4 स्पीकर वाला सेटअप
  2. Telegram यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में हट गया बैन, Play Store पर लौटा ऐप
  3. ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए लैपटॉप, AI फीचर्स और क्रिएटर्स के लिए खास, जानें सबकुछ
  4. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  6. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  7. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  8. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  9. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  10. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.