Nokia C सीरीज, Nokia G सीरीज और Nokia X सीरीज के 5 स्मार्टफोन जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च!

Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 भारत में जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। इन पांचों स्मार्टफोन की SAR वैल्यू कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर भारत क्षेत्र के अंतर्गत लिस्ट हुई देखी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 26 जून 2021 09:02 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X10 की कीमत EUR 309 (लगभग 27,400 रुपये) से शुरू होती है।
  • Nokia X20 की कीमत EUR 349 (लगभग 31,000 रुपये) से शुरू होती है।
  • Nokia ग्लोबल वेबसाइट के सार वैल्यू पेज पर लिस्ट किए गए हैं पांचों फोन।

HMD Global ने अप्रैल महीने में 6 स्मार्टफोन लॉन्च किए थे।

Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 भारत में जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। इन पांचों स्मार्टफोन की SAR वैल्यू कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर भारत क्षेत्र के अंतर्गत लिस्ट हुई देखी गई है। नोकिया ब्रांड की लाइसेंस धारक HMD ग्लोबल ने वैश्विक स्तर पर अप्रैल में 6 स्मार्टफोन का अनावरण किया था। इनमें Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 जैसे नाम थे। मगर इनमें से कोई भी फोन भारत में लॉन्च नहीं हुआ। आश्चर्यजनक रूप से Nokia C10 उस सूची का हिस्सा नहीं है जो बताती है कि इसको बाद में लॉन्च किया जा सकता है। 

Nokia ग्लोबल वेबसाइट में एक समर्पित SAR सूचना पृष्ठ है जिसमें किसी स्मार्टफोन की विशिष्ट अवशोषण दर (Specific Absorption Rate या SAR वैल्यू) को एक क्षेत्र फिल्टर के माध्यम से जांचा जा सकता है। इस साइट पर देश चयन में ड्रॉपडाउन में भारत के अंतर्गत एक डिवाइस मॉडल सूची दिखाता है जिसमें सबसे अंत में Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 शामिल हैं। इनमें से कोई भी फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। इसका मतलब है कि जल्द ही ये फोन भारत में देखने को मिल सकते हैं।  

इस लिस्टिंग को 91Mobiles द्वारा देखा गया है। अप्रैल में Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20, Nokia X10 और Nokia X20 से विश्व मार्केट में पर्दा उठाया गया था इसलिए इन सभी फोन की स्पेसिफिकेशन का अंदाजा लगाना काफी सरल है। Nokia C सीरीज में एंट्री लेवल के स्मार्टफोन हैं। वहीं Nokia G-series में मिड रेंज के स्मार्टफोन हैं और Nokia X-series में कंपनी के ऊंचे दर्जे के फोन शामिल हैं। Nokia C10 और Nokia C20, Android 11 (Go edition)पर चलते हैं। Nokia G10 और Nokia G20 के साथ ही Nokia X10 और Nokia X20 में vanilla Android 11 अनुभव देखने को मिलेगा।  Nokia X10 और Nokia X20 में 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है। 

कीमत की बात करें तो Nokia C10 के 1GB RAM + 16GB बेस मॉडल की कीमत EUR 79 (लगभग 7,000 रुपये) से शुरू होती है। इसमें एक वेरिएंट 1 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ भी है। जबकि इसका टॉप वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज के साथ है। Nokia C20 के 1GB + 16GB वेरिएंट की कीमत EUR 89 (लगभग 7,900 रुपये) से शुरू होती है। इसमें एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ भी दिया गया है। Nokia G10 की कीमत EUR 139 (लगभग 12,300 रुपये) से शुरू होती है। इसका बेस वेरिएंट 3GB रैम + 32GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 4GB + 64GB स्टोरेज विकल्प भी दिया गया है। Nokia G20 की कीमत EUR 159 (लगभग 14,000 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 4GB + 64GB बेस वेरिएंट आता है। इसके अलावा इसमें 4GB + 128GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन भी दी गई है।
Nokia X10 की कीमत EUR 309 (लगभग 27,400 रुपये) से शुरू होती है। इसमें तीन कॉन्फिग्रेशन दी गई हैं- 6जीबी + 64जीबी, 6जीबी + 128 जीबी और 4जीबी + 128 जीबी। Nokia X20 की कीमत EUR 349 (लगभग 31,000 रुपये) से शुरू होती है। इसमें 6 जीबी व 128 जीबी तथा 8 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन दिए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  2. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  3. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  4. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  5. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  6. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  7. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  9. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  10. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  11. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  12. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 हजार कर्मचारियों के बदले 50 रोबोट! इस बड़ी कार कंपनी के खिलाफ खुला यूनियन का मोर्चा
  2. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  3. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  4. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  5. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  6. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  7. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  8. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  9. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  10. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.