Nokia C12 Pro स्‍मार्टफोन 4GB रैम, 4000mAh बैटरी के साथ पर्पल कलर में लॉन्‍च, कीमत 7 हजार से कम

Nokia C12 Pro Purple : इसमें 6.3 इंच का HD+ डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 720x1600 पिक्सल और एस्‍पेक्‍ट रेशियो 20:9 है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 26 जून 2023 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C12 Pro को इस साल मार्च में लाया गया था
  • अब कंपनी ने इसे पर्पल कलर वेरिएंट में पेश किया है
  • फोन की शुरुआती कीमत 6999 रुपये है

Nokia C12 Pro Purple : यह ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर से लैस है। 64GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Photo Credit: Screen Grab

एचएमडी ग्‍लोबल के स्‍मार्टफोन ब्रैंड नोकिया (Nokia) ने इस साल मार्च में ‘नोकिया सी12 प्रो' (Nokia C12 Pro) स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च किया था। यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है। कंपनी ने अब इस डिवाइस को पर्पल कलर ऑप्‍शन में पेश कर दिया है। नोकिया मोबाइल इंडिया ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। फोन को 7 हजार रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा। यह बड़ी एचडी प्‍लस स्‍क्रीन, 64GB स्‍टोरेज, 4000mAh बैटरी जैसी खूबियों के साथ आता है।  
 

Nokia C12 Pro पर्पल कलर वेरिएंट के दाम और उपलब्‍धता

Nokia C12 Pro पर्पल कलर वेरिएंट को 4GB रैम और 64 जीबी स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 6999 रुपये है। सेल की तारीख अभी सामने नहीं आई है। यह फोन 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है, यानी कोई भी खराबी होने पर फोन को नए वेरिएंट से बदलने का वादा कंपनी कर रही है।   
 

Nokia C12 Pro पर्पल कलर वेरिएंट के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Nokia C12 Pro में 6.3 इंच का HD+ डिस्प्ले है। इसका रेजॉलूशन 720x1600 पिक्सल और एस्‍पेक्‍ट रेशियो 20:9 है। फोन के डिस्प्ले में 2D टफेंड ग्लास लगाया गया है। यह ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A1 प्रोसेसर से लैस है।  64GB इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। 
 

Nokia C12 स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर काम करता है। कंपनी दो साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। यह फोन 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 

यह स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और पानी के छींटों से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बचा रहता है। नोकिया सी12 प्रो में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  4. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.