Nokia C12 Pro हुआ 4000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, 1 साल तक खराब होने पर डायरेक्ट वापस, 7 हजार से कम कीमत

Nokia C12 Pro में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ने बजट स्मार्टफोन के तौर पर Nokia C12 Pro को लॉन्च कर दिया है।
  • Nokia C12 Pro के 2GB RAM वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है।
  • Nokia C12 Pro में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Nokia C12 Pro में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nokia

Nokia ने भारत में एंट्री लेवल स्मार्टफोन के तौर पर Nokia C12 Pro को लॉन्च कर दिया है। HMD ग्लोबल द्वारा पेश किया गया यह फोन 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले से लैस है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Nokia C12 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Nokia C12 Pro की कीमत और उपलब्धता


Nokia C12 Pro के 2GB RAM वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। और 3GB RAM वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन कलर ऑप्शन के मामले में Light Mint, Charcoal और Dark Cyan कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। बिक्री के लिए यह फोन विभिन्न ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और Nokia.com पर उपलब्ध होगा।
 

Nokia C12 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nokia C12 Pro में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले 2D टफेंड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। नोकिया के इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A1 दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन में अधिकतम 3GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो Nokia C12 एंड्रॉयड 12 गो एडिशन पर काम करता है। कंपनी दो साल तक रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है। यह फोन 12 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और छींटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो नोकिया सी12 प्रो में 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.