Nokia C12 : 8MP कैमरा, 3000mAh बैटरी वाले Nokia C12 स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, 5,999 रुपये में खरीदें

Nokia C12 : नोकिया की वेबसाइट के मुताबिक, यह Dark Cyan, Charcoal और Light Mint कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2023 20:51 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया का एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है सी12
  • उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है, जो फीचर फोन से स्विच चाहते हैं
  • 5999 रुपये में खरीदा जा सकता है यह स्‍मार्टफोन

Nokia C12 : Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है।

एचएमडी ग्‍लोबल ने बीते दिनों भारत में Nokia C12 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह एक एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन है, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। बेसिक फीचर्स के साथ आने वाला यह बजट स्‍मार्टफोन उन यूजर्स के लिए बेहतरीन हो सकता है जो नॉर्मल कीपैड फोन से स्‍मार्टफोन पर स्विच करना चाहते हैं। Nokia C12 की भारत में सेल आज से शुरू हो गई है। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon के अलावा Nokia इंडिया की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। हम आपको इस स्‍मार्टफोन से जुड़ी सभी जानकारियां देने जा रहे हैं। 

कंपनी लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए Nokia C12 को 5,999 रुपये में बेचेगी। नोकिया की वेबसाइट के मुताबिक, यह Dark Cyan, Charcoal और Light Mint कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Amazon और नोकिया इंडिया के जरिए खरीद सकते हैं। 
 

Nokia C12 की खूबियां 

Nokia C12 में 6.3 इंच की HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले को ऊपर से मजबूत ग्लास की कोटिंग से प्रोटेक्ट किया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Unisoc दिया गया है। यह फोन 2GB RAM और 2GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट करता है। वहीं इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Nokia C12 को दो सालों तक (क्वार्टरली) सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो नोकिया के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। ड्यूल सिम सपोर्ट वाला यह स्मार्टफोन सेफ्टी के लिए IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसकी धूल और छींटों से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। Nokia के इस किफायती फोन में 3000mAh की बैटरी दी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह फोन Android 12 Go Edition पर काम काम करता है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.