Nokia 7.1, Xiaomi Redmi Note 5 Pro, Asus Zenfone Max Pro M1 और Motorola One Power में कौन बेहतर?

HMD Global ने गुरुवार को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 7.1 को लॉन्च किया है। स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट वाले नोकिया 7.1 की सीधी भिड़ंत मार्केट में मौजूद Redmi Note 5 Pro, Asus Zenfone Max Pro M1, Motorola One Power से होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2018 10:20 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है
  • ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • 6.2 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है मोटोरोला वन पावर
HMD Global ने गुरुवार को लंदन में आयोजित इवेंट के दौरान Nokia 7.1 को लॉन्च किया है। नोकिया 7.1 पिछले साल लॉन्च हुए Nokia 7 का अपग्रेड वर्जन है। Nokia 7.1 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह 19:9 नॉच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग यूएसबी टाइप-सी के साथ आता है। स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट वाले नोकिया 7.1 की सीधी भिड़ंत मार्केट में मौजूद Redmi Note 5 Pro, Asus Zenfone Max Pro M1, Motorola One Power से होगी।
Nokia 7.1 एंड्रॉयड एंटरप्राइज़ रेकमेंडेड रेंज का हिस्सा है। इसका मतलब है कि एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट रिलीज होने के 90 दिनों के अंदर यह अपडेट इस फोन को दिए जाने की गारंटी है।

Nokia 7.1 बनाम Xiaomi Redmi Note 5 Pro बनाम Asus ZenFone Max Pro M1 बनाम Motorola One Power की कीमत

Nokia 7.1 की ग्लोबल औसत कीमत 319 यूरो (करीब 27,000 रुपये) होगी। फोन को ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस स्टील कलर में बेचा जाएगा। बिक्री अक्टूबर महीने में दुनिया भर के मार्केट में शुरू होगी। भारत में इस फोन की कीमत और उपलब्धता का ऐलान बाद में किया जाएगा।
Advertisement


Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत भारत में 14,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। रेडमी नोट 5 प्रो के भी दोनों वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर पर बेचे जाते हैं।
Advertisement

ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। असूस का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाता है। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद सकते हैं।

Motorola One Power को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स Flipkart पर  बेचा जाता है।
Advertisement
 

Nokia 7.1 vs Xiaomi Redmi Note 5 Pro vs Asus ZenFone Max Pro M1 vs Motorola One Power के स्पेसिफिकेशन

डुअल-नैनो सिम वाला Nokia 7.1 एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है। 19:9 ऑस्पेक्ट रेशियो वाले नोकिया 7.1 में 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 80 प्रतिशत है। स्टोरेज की बात करें तो Nokia 7.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी/ 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। Nokia 7.1 में 3 जीबी/ 4 जीबी रैम के विकल्प मिलेंगे। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

फोटोग्राफी के लिए पिछले हिस्से पर दो कैमरे होंगे। एफ/1.8 अपर्चर वाले 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर जुगलंबदी में काम करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा रहेगा, इसका अर्पचर एफ/2.0 है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन डुअल फ्लैश और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। यूज़र एक वक्त पर दो नैनो सिम कार्ड या फिर एक नैनो सिम व एक माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल में ला सकते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एनएफसी, टाइप सी (यूएसबी 2.0), ओटीजी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक और नोकिया ओज़ो ऑडियो सपोर्ट है। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर (जी-सेंसर), ई-कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। 3060 एमएएच की बैटरी हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगी। यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। Nokia के इस हैंडसेट का डाइमेंशन 155x75.5x7.85 मिलीमीटर है और वजन 160 ग्राम।

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम Redmi Note 5 Pro एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.58x75.35x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

अब बात इस फोन की एक और खासियत की। Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

Motorola One Power में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) एलसीडी मैक्स विज़न पैनल है। इसका भी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 509 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी में 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Motorola One Power में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। बैटरी 5000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई 802.11एसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के पिछले हिस्से पर है।
 
नोकिया 7.1 बनाम मोटोरोला वन पावर बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.84 इंच6.20 इंच5.99 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 636-क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3060 एमएएच5000 एमएएच5000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2246 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.846.205.995.99
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2246 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
19:919:918:918:9
प्रोटेक्शन टाइप
-गोरिल्ला ग्लास-गोरिल्ला ग्लास
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
--404-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर-1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
स्नैपड्रैगन 636स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
4 जीबी4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
4002562000128

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.28-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
फ्रंट कैमरा
8-मेगापिक्सल (f/2.0)12-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
रियर फ्लैश
--एलईडीएलईडी
फ्रंट फ्लैश
--एलईडीएलईडी
रियर ऑटोफोकस
---फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
---MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां--
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-नहीं--
Wi-Fi Direct
--हांहां
एनएफसी
---नहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
---नहीं
यूएसबी ओटीजी
---हां
माइक्रो यूएसबी
---हां
Mobile High-Definition Link (MHL)
---नहीं

सिम 1

सिम टाइप
-नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां-हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हां-हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हांहां
जायरोस्कोप
हां-हांहां
3डी फेस रिकग्निशन
---नहीं
बैरोमीटर
---नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
---नहीं

सिम 2

सिम टाइप
-नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
-हांहांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.