पॉकेट में PC! एक ही मोबाइल में Android और Windows 11 दोनों, हर जगह साथ ले जाएं कंप्यूटर

NexPhone स्मार्टफोन में Android 16 के साथ Linux और Windows 11 का सपोर्ट दिया गया है। जानिए इसके फीचर्स, कीमत और क्या हैं इसकी सीमाएं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जनवरी 2026 10:50 IST
ख़ास बातें
  • NexPhone आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है
  • इसमें Debian Linux और Windows 11 चलाने का भी सपोर्ट दिया गया है
  • QCM6490 प्रोसेसर, 12GB रैम, 64MP Sony IMX787 कैमरा और 5000mAh बैटरी शामिल

Photo Credit: NexDock

सिर्फ एक ही डिवाइस से पूरा डिजिटल काम चलाने का आइडिया नया नहीं है, लेकिन अब यह कॉन्सेप्ट एक कदम आगे बढ़ता नजर आ रहा है। NexDock के पीछे काम करने वाली टीम ने अपना नया प्रोडक्ट NexPhone पेश किया है, जिसे एक ऐसे स्मार्टफोन के तौर पर दिखाया जा रहा है जो जरूरत पड़ने पर लैपटॉप और डेस्कटॉप की जगह भी ले सकता है। जी हां, वहीं पुराना जमाना जब Nokia, HTC सहित कुछ ब्रांड्स आपको Windows OS फोन में दिया करते थें। NexPhone को खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो एक ही डिवाइस पर मोबाइल, डेस्कटॉप और कंप्यूटिंग का एक्सपीरियंस चाहते हैं। हालांकि, शुरुआती जानकारी से यह भी साफ है कि इस ऑल-इन-वन अप्रोच के साथ कुछ समझौते भी करने पड़ेंगे।

NexPhone दिखने में एक साधारण बजट Android फोन जैसा है। इसमें मोटे बेजल्स, ग्रे कलर की रबराइज्ड बॉडी और 13.1mm मोटाई वाला डिजाइन मिलता है, जो आज के स्लिम स्मार्टफोन्स से काफी अलग है। फोन का वजन करीब 256 ग्राम है, जो निश्चित तौर पर थोड़ा भारी है। इसके बावजूद डिस्प्ले और कैमरा जैसी कुछ चीजें इसे दिलचस्प बनाती हैं। NexPhone में 6.58 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Advertisement

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका मल्टी-बूट सेटअप है। NexPhone आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है, लेकिन इसमें Debian Linux और Windows 11 चलाने का भी सपोर्ट दिया गया है। यूजर फोन को किसी मॉनिटर से कनेक्ट करके Linux का पूरा डेस्कटॉप एक्सपीरियंस ले सकता है। वहीं Windows 11 को भी फोन पर रन किया जा सकता है, हालांकि इसके लिए रीबूट की जरूरत होती है। कंपनी का दावा है कि Windows को मोबाइल इंटरफेस के हिसाब से कस्टम UI के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है।

हार्डवेयर की बात करें तो NexPhone में Qualcomm का QCM6490 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट असल में एंटरप्राइज और IoT डिवाइसेज के लिए डिजाइन किया गया है। यह Snapdragon 780G का एक वेरिएंट माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह प्रोसेसर 2036 तक सपोर्टेड रहेगा और Windows 11 के लिए Microsoft की आधिकारिक लिस्ट में भी शामिल है। हालांकि, परफॉर्मेंस के मामले में यह चिपसेट पूरी तरह डेस्कटॉप-लेवल एक्सपीरियंस देने में सीमित हो सकता है।

NexPhone में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है, साथ ही माइक्रोSD कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। कैमरा सेटअप में 64MP Sony IMX787 प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि फ्रंट में 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन Windows जैसे हैवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसकी बैटरी लाइफ को लेकर सवाल उठने लाजमी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G और Wi-Fi 6E सपोर्ट दिया गया है और फोन IP68 व IP69K रेटिंग के साथ आता है।

Advertisement

कुल मिलाकर NexPhone एक एक्सपेरिमेंटल डिवाइस लगता है, जो स्मार्टफोन को ही पूरी तरह कंप्यूटिंग डिवाइस बनाने की कोशिश करता है। हालांकि, मौजूदा हार्डवेयर के साथ यह एक्सपीरियंस कितना प्रैक्टिकल होगा, यह देखने वाली बात होगी। NexPhone का अर्ली प्राइस 549 डॉलर (करीब 50,200 रुपये) रखा गया है और इसे 199 डॉलर के एडवांस पेआउट के साथ रिजर्व किया जा सकता है। कंपनी का टारगेट Q3 2026 में इस डिवाइस को लॉन्च करने का है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  2. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  3. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  4. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  5. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  6. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  7. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  8. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  9. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.