Motorola P30 Play आधिकारिक साइट पर लिस्ट, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला ने पिछले महीने चीन में Motorola P30 को लॉन्च किया था। मोटोरोला पी30 लॉन्च के कुछ समय बाद कंपनी ने Motorola P30 Note को पेश किया। अब चीन में Motorola P30 Play को कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 सितंबर 2018 11:34 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए हो सकता है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • Motorola P30 Play की कीमत हो सकती है 1,899 चीनी युआन
  • स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट और 4 जीबी रैम से लैस हो सकता है मोटोरोला पी30 प्ले

Photo Credit: MySmartPrice

लेनोवो के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने पिछले महीने चीन में Motorola P30 को लॉन्च किया था। मोटोरोला पी30 लॉन्च के कुछ समय बाद कंपनी ने Motorola P30 Note को पेश किया। अब चीन में Motorola P30 Play को कंपनी की वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से मोटोरोला पी30 प्ले की कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब Motorola P30 Play को कंपनी की वेबसाइट पर स्पॉट किया गया हो। पिछले महीने मोटोरोला पी30 के लॉन्च से पहले भी मोटोरोला पी30 प्ले को वेबसाइट पर देखा गया था।

चीन में Motorola P30 Play को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर कुछ समय के लिए लिस्ट किया गया है। वेबसाइट MySmartPrice ने कंपनी की साइट से स्क्रीनशॉट लिए जिस वजह से स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ पाया है। प्रोडक्ट पेज पर मोटोरोला पी30 प्ले की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) है। इस दाम में आपको 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हैंडसेट की उपलब्धता के बार में फिलहाल कुछ पता नहीं लग पाया है। अगर यह कीमत वैध है तो Motorola P30 सीरीज में मोटोरोला पी30 प्ले सबसे सस्ता वेरिएंट होगा। यह हैंडसेट आइस जेडी व्हाइट और ब्राइट ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा। अगर डिजाइन की बात करें तो  Motorola P30 Play काफी हद तक Motorola P30 और Motorola P30 Note से मिलता जुलता है।

Motorola P30 Play के स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला पी30 प्ले के प्रोडक्ट पेज से इसके स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठ गया है। Motorola P30 Play एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित लेनोवो जेडयूआई 4.0 पर चलेगा। मोटो के इस हैंडसेट में 5.88 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले (720x1520 पिक्सल) है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी गई है। फोटो, वीडियो और अन्य कंटेंट को सेव करने के लिए आपको 64 जीबी स्टोरेज मिलेगी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरज को बढ़ाया जा सकेगा। Motorola P30 Play में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा, जिसका अर्पचर एफ/2.0 है। दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, इसका अर्पचर एफ/2.2 है। कैमरा ऐप में आपको स्मार्ट ब्यूटी, नाइट सीन, बैकग्राउंड ब्लर और अन्य फीचर्स मिलेंगे। बैक पैनल पर आपको सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। पावर बैकअप के लिए आपको 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.88 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

720
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  2. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo Reno 16, Reno 16c भारत में लॉन्च: 7,000mAh तक बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और AI फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  5. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  7. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  9. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.