Motorola One Zoom ही होगा Motorola One Pro, लेकिन...

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के आगामी फोन Motorola One Zoom से संबंधित पिछले कुछ हफ्तों से लीक सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 16 अगस्त 2019 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Pro में 6.2 इंच का एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है
  • आगामी मोटोरोला फोन में हो सकता है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से हो सकता है लैस

Motorola One Zoom ही होगा Motorola One Pro, लेकिन...

Photo Credit: Twitter/@evleaks

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला के आगामी फोन Motorola One Zoom से संबंधित पिछले कुछ हफ्तों से लीक सामने आ रहे हैं। मोटोरोला वन ज़ूम में चार रियर कैमरे हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन को मोटोरोला वन ज़ूम नहीं बल्कि Motorola One Pro नाम से उतारा जा सकता है। कहा जा रहा है कि कुछ मार्केट में फोन को मोटोरोला वन ज़ूम तो वहीं, कुछ मार्केट में इसे मोटोरोला वन प्रो नाम से उतारा जा सकता है। दोनों में अंतर केवल सॉफ्टवेयर का हो सकता है।

टिप्स्टर इवान ब्लास ने फोन के प्रमोशनल इमेज़ को शेयर किया है, तस्वीर पर मोटोरोला वन प्रो लिखा नज़र आ रहा है। तस्वीर में दिख रहा डिज़ाइन और कैमरा मॉड्यूल ठीक उसी तरह है जैसा हमने कुछ समय पहले लीक हुई मोटोरोला वन ज़ूम की तस्वीरों में देखा था।

पिछली रिपोर्ट के अनुसार, मोटोरोला वन ज़ूम एंड्रॉयड फोन नहीं होगा और इसमें Alexa और कुछ अन्य Amazon ऐप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। आगामी मोटोरोला फोन को IFA 2019 के आसपास लॉन्च किया जा सकता है और ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी कीमत 429 यूरो (लगभग 34,000 रुपये) हो सकती है।

जहां तक स्पेसिफिकेशन की बात है तो आगामी फोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 हो सकता है। आगामी मोटोरोला फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, वाइड-एंगल सेंसर, टेलीफोटो लेंस के साथ 5x हाइब्रिड जूम सपोर्ट और डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा फोन में जान फूंकने के लिए बड़ी बैटरी भी हो सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.