Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Motorola ने भारत में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Samsung Galaxy A37 5G और Vivo V70 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जून 2026 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी है।
  • Samsung Galaxy A37 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo V70 में 6,500mAh की बैटरी आती है।

Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70

Photo Credit: Motorola/Samsung/Vivo

Motorola ने भारत में अपना नया मिड रेंज स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च किया है, जिसकी तुलना Samsung Galaxy A37 5G और Vivo V70 से हो रही है। Motorola Edge 70 Pro+ में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर मिलता है। वहीं Samsung Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo V70 ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Motorola Edge 70 Pro+, Samsung Galaxy A37 5G और Vivo V70 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70

कीमत

Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy A37 5G के 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये, 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,499 रुपये और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। जबकि Vivo V70 के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपये है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Motorola Edge 70 Pro+ में 6.8 इंच की Super HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट  रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट शामिल है। जबकि Vivo V70 में 6.59 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल,  120Hz रिफ्रेश रेट, 459 PPI पिक्सल डेंसिटी और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक है।

प्रोसेसर

Motorola Edge 70 Pro+ में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 Extreme चिपसेट दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo V70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Motorola Edge 70 Pro+ एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UI के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy A37 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। जबकि Vivo V70 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है।

बैटरी बैकअप

Motorola Edge 70 Pro+ में 6500mAh की बैटरी है जो कि 90W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy A37 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। जबकि Vivo V70 में 6,500mAh की बैटरी आती है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप

Motorola Edge 70 Pro+ के रियर में OIS सपोर्ट f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का 3.5x पेरीस्कोप कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड+मैक्रो विजन कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A37 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo V70 के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है।

फ्रंट कैमरा

Motorola Edge 70 Pro+ में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy A37 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं Vivo V70 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Motorola Edge 70 Pro+ में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 और एनएफसी शामिल है। जबकि Samsung Galaxy A37 5G में 5जी, जीपीएस,वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। वहीं OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  4. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  5. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  3. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  4. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  6. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  9. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.