Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट

Motorola ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 08:50 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 70 Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy A57 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1680 प्रोसेसर है।
  • OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।

Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R

Photo Credit: Motorola/Samsung/OnePlus

Motorola ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R से हो रही है। Motorola Edge 70 Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर आता है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। आइए Motorola Edge 70 Max, Samsung Galaxy A57 5G और OnePlus 15R के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R

कीमत
Motorola Edge 70 Max के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹53,999 और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹57,999 है। जबकि OnePlus 15R के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच की क्वाड एचडी+ 2K एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। जबकि OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल और 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर
Motorola Edge 70 Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में ऑक्टा कोर Exynos 1680 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Motorola Edge 70 Max एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Hello UX के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलता है। जबकि OnePlus 15R एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है।

बैटरी बैकअप
Motorola Edge 70 Max में 7,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं OnePlus 15R में 7400mAh की बैटरी आती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Motorola Edge 70 Max के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा
Motorola Edge 70 Max में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि Samsung Galaxy A57 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Motorola Edge 70 Max में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy A57 5G में जीपीएस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 6.0, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है। जबकि OnePlus 15R में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, 5जी, ड्यूल 4G VoLTE और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.