Motorola Edge 70 Max में होगी सबसे बड़ी बैटरी, 7100mAh के साथ सिंगल चार्ज में चलेगा 58 घंटे!

Motorola Edge 70 Max को कंपनी ने इसकी बैटरी कैपिसिटी के लिए हाइलाइट किया है। फोन में धांसू बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 जुलाई 2026 18:28 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा है।
  • यह फोन 7100mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है।
  • साथ में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग फीचर है।

Motorola Edge 70 Max में कंपनी ने QHD+ डिस्प्ले दिया है

Photo Credit: Flipkart

Motorola Edge 70 Max लॉन्च के कगार पर है। फोन के लॉन्च में दो ही दिन का समय बीच में शेष रह गया है। फोन के लॉन्च से पहले कंपनी ने लगभग सभी अहम स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। यहां पर सबसे बड़ा हाइलाइट फोन की बैटरी को बताया गया है। कंपनी ने कहा है कि यह ब्रांड का पहला फोन है जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला है। फोन में 7100mAh की बैटरी मिलने वाली है। इसके साथ में कंपनी ने 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

Motorola Edge 70 Max Launch, Price in India

Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। Flipkart वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी इसके लिए लाइव हो चुकी है। 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे फोन लॉन्च होने जा रहा है। फोन में Green, Light Blue और Black कलर वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। फोन की कीमत को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। 

Motorola Edge 70 Max Specifications

Motorola Edge 70 Max में कंपनी ने QHD+ डिस्प्ले दिया है जो कि एक LTPO पैनल है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 7000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन मिलता है। Edge 70 Max में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट आने वाला है। मैमोरी की बात करें तो 12GB LPDDR5X RAM इसमें दी गई है। फोन में 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा है। 

Motorola Edge 70 Max में कंपनी अबतक की सबसे बड़ी बैटरी इस्तेमाल करने जा रही है।
Photo Credit: Flipkart

Advertisement

Motorola Edge 70 Max Battery

Motorola Edge 70 Max को कंपनी ने इसकी बैटरी कैपिसिटी के लिए हाइलाइट किया है। फोन में धांसू बैटरी दी गई है। यह फोन 7100mAh बैटरी से लैस होकर आने वाला है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 58 घंटे चल सकता है। साथ में 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग फीचर है। इसमें कंपनी ने 25W मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके लिए कहा गया है कि यह कैटिगरी की सबसे तेज मेग्नेटिक वायरलैस चार्जिंग से लैस है। फोन में मेग्नेटिक एक्सेसरी का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन मेग्नेटिक सिस्टम मिलने वाला है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.