Moto X50 Ultra फोन लॉन्च हुआ 64MP कैमरा, 100X सुपर जूम, 125W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ, जानें कीमत

स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 मई 2024 11:42 IST
ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है।
  • कंपनी के अनुसार, फोन 100x तक जूम सपोर्ट करता है।
  • फ्रंट में यह 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

Moto X50 Ultra में 4500mAh बैटरी के साथ 125W फास्ट चार्जिंग है।

Photo Credit: Lenovo

Motorola ने नया स्मार्टफोन Moto X50 Ultra लॉन्च किया है। चीन में पेश किया गया यह स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले से लैस है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन 4500mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। साथ में 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें सेफ्टी के लिए Corning Gorilla Glass Victus का प्रोटेक्शन है। साथ ही IP68 रेटिंग भी है जो इसे डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस प्रदान करती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में। 
 

Moto X50 Ultra price

Motorola का Moto X50 Ultra फोन चीन में 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ 3999 युआन (लगभग 46,000 रुपये) में आता है। इसका 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज मॉडल 4299 युआन (लगभग  50,000 रुपये) में आता है। जबकि टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 1TB स्टोरेज के साथ 4699 युआन (लगभग 54,000 रुपये) में आता है। यह Nordic Wood, Forest Grey वेगन लैदर, और Peach Fuzz जैसे शेड्स में खरीदा जा सकता है। फोन को Lenovo वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए गए हैं, फोन 24 मई से सेल पर जाएगा। 
Advertisement
 

Moto X50 Ultra specifications

Moto X50 Ultra में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 2712 x 1220 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 2500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। मोटोरोला ने फोन को सेफ्टी देने के लिए Corning Gorilla Glass Victus इसमें लगाया है।  

स्मार्टफोन Snapdragon 8s Gen 3 SoC से लैस है। यह एंड्रॉयड 14 पर ऑपरेट करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। यही लेंस मैक्रो शॉट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। तीसरा सेंसर 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है जिसमें 3X जूम फीचर मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन 100x तक जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट में यह 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 
Advertisement

बैटरी कैपिसिटी 4500mAh की है। इसमें 125W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी इसमें मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए यह डिवाइस 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7 802.11ax, Bluetooth 5.4, GPS, NFC, और USB Type-C को सपोर्ट करता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर हैं और Dolby Atmos के साथ Dolby Head Tracking सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  2. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  4. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  5. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  7. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  9. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  10. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.