Moto Lenovo Days Sale: Motorola के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है 8,000 रुपये का डिस्काउंट

Moto Lenovo Days Sale: Flipkart पर मोटो-लेनोवो डेज़ सेल चल रही है और सेल के दौरान कई स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। जानें स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 27 नवंबर 2019 11:02 IST
ख़ास बातें
  • Motorola One Vision पर मिल रहा 5,000 रुपये का डिस्काउंट
  • Moto E6s को छूट के बाद 6,999 रुपये में बेचा जा रहा
  • Lenovo Z6 Pro डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में उपलब्ध

Moto Lenovo Days Sale: Motorola के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है 8,000 रुपये का डिस्काउंट

Moto Lenovo Days Sale: Flipkart पर मोटो-लेनोवो डेज़ सेल चल रही है और सेल के दौरान कई स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ बेचे जा रहे हैं। सेल का आगाज़ 24 नवंबर को हुआ था और सेल 28 नवंबर तक चलेगी। ग्राहक इस दौरान चुनिंदा Motorola और Lenovo स्मार्टफोन को डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। Flipkart Sale में Moto E6s, Motorola One Macro, Moto One Action, Moto G7, Moto G8 Plus और Motorola One Vision स्मार्टफोन पर ऑफर्स और डिस्काउंट मिल रहा है। लेनोवो स्मार्टफोन की बात करें तो Lenovo K10 Plus, Lenovo K10 Note और फ्लैगशिप Lenovo Z6 Pro को भी छूट के साथ बेचा जा रहा है।

डिस्काउंट के अलावा लेनोवो और मोटोरोला ब्रांड के इन स्मार्टफोन के साथ अतिरिक्त बैंक ऑफर्स भी हैं। HDFC Bank डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर भी है। एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
 

Moto-Lenovo Days: Flipkart Sale में मोटोरोला और लेनोवो स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

Moto E6s

मोटो ई6एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। मोटोरोला ब्रांड का यह स्मार्टफोन आमतौर पर 7,999 रुपये में बेचा जाता है लेकिन अभी सेल के दौरान ग्राहक इसे 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

Motorola One Action

मोटोरोला ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत में भी कटौती की गई है। बता दें कि मोटोरोला वन एक्शन को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है, सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन को 13,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। मोटोरोला वन एक्शन में सैमसंग एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है।
 

Motorola One Vision

मैक्स विज़न डिस्प्ले वाला मोटोरोला के पहले स्मार्टफोन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। मोटो-लेनोवो डेज़ सेल के दौरान मोटोरोला वन विज़न को 5,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका मतलब Motorola ब्रांड के इस स्मार्टफोन को अभी 19,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अहम खासियत की बात करें तो मोटोरोला स्मार्टफोन का आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है।
Advertisement
 

Moto G7

मोटोरोला की लोकप्रिय मोटो जी सीरीज़ के स्मार्टफोन पर भी छूट दी जा रही है। मोटो जी7 को भारत में 16,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था लेकिन अभी स्मार्टफोन को डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका मतलब अभी सेल के दौरान 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
 

Lenovo K10 Plus

लेनोवो के10 प्लस के 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भारत में 10,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। 2,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद लेनोवो ब्रांड का यह स्मार्टफोन अब 8,999 रुपये में उपलब्ध है।
 

Lenovo K10 Note

लेनोवो के10 नोट के दोनों ही वेरिएंट पर डिस्काउंट मिल रहा है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,000 रुपये की छूट के बाद 13,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर भी समान डिस्काउंट मिल रहा है, ग्राहक इस वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Lenovo Z6 Pro

फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेनोवो ज़ेड6 प्रो में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इस स्मार्टफोन पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। याद करा दें कि Lenovo ब्रांड के इस स्मार्टफोन को 33,999 रुपये की कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था लेकिन अभी ग्राहक इस स्मार्टफोन को 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  2. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  6. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  7. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  8. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  9. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  10. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.