Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G: खरीदने के लिए जानें कौन सा रहेगा बेस्ट

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Redmi Note 15 SE और iQOO Z10R 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 11:29 IST
ख़ास बातें
  • Moto G77 Power मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस किया गया है।
  • Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
  • iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलता है।

Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G

Photo Credit: Motorola/Xiaomi/iQOO

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Redmi Note 15 SE और iQOO Z10R 5G से हो रही है। Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। वहीं Nothing Phone 3a Lite 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो प्रोसेसर मिलता है। जबकि iQOO Z10R 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Moto G77 Power, Redmi Note 15 SE और iQOO Z10R 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

Moto G77 Power vs Redmi Note 15 SE vs iQOO Z10R 5G

कीमत और स्टोरेज

Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है। जबकि Redmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 रुपये है। वहीं iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Moto G77 Power में 6.72 इंच की फुल HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Redmi Note 15 SE में 6.77 इंच की क्वाड-कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं iQOO Z10R 5G में 6.77 इंच की फुल HD AMOLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Moto G77 Power मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलता है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Moto G77 Power एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। जबकि Redmi Note 15 SE एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड पर Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। वहीं iQOO Z10R 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Moto G77 Power के रियर में क्वाड पिक्सेल टेक्नोलॉजी वाला f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। जबकि Redmi Note 15 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं iQOO Z10R 5G के रियर में f/1.79 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Moto G77 Power में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Redmi Note 15 SE में 5जी, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, IR ब्लास्टर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी 2.0 पोर्ट दिया गया है।

बैटरी बैकअप

Moto G77 Power में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 30W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Redmi Note 15 SE में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,800mAh की बैटरी दी गई है। वहीं iQOO Z10R 5G में 5700mAh की बैटरी आती है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Moto G77 Power की कीमत कितनी है?

Moto G77 Power के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹25,999 है।

Redmi Note 15 SE की कीमत कितनी है?

Redmi Note 15 SE के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।

iQOO Z10R 5G की कीमत कितनी है?

iQOO Z10R 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹22,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999 है।

Moto G77 Power में कौन सा प्रोसेसर है?

Moto G77 Power मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

Redmi Note 15 SE में कौन सा प्रोसेसर है?

Redmi Note 15 SE में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।

iQOO Z10R 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

iQOO Z10R 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.