50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Moto G Stylus 5G (2022), Moto G 5G (2022) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Moto G 5G (2022) को 6GB + 256GB कन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत $399.99 (लगभग 30,500 रुपये) है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2022 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Stylus 5G (2022) सिंगल सिम फोन है और Android 12 पर चलता है।
  • Moto G Stylus 5G (2022) में TurboPower 10 और Quick Charge 3.0 मिलता है।
  • Moto G 5G (2022) में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग के साथ है।

Moto G Stylus 5G (2022) 8GB RAM + 256GB कन्फिग्रेशन में आता है जिसकी कीमत $499.99 (लगभग 38,100 रुपये) है।

Motorola ने Moto G Stylus 5G (2022) और Moto G 5G (2022) को लॉन्च किया है। Moto G सीरीज में लॉन्च हुआ Moto G Stylus 5G (2022) इससे पहले 2021 में आए Moto G Stylus 5G का सक्सेसर है। इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है और ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। डिवाइस ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC से लैस है और उसके साथ स्टाइलस पेन भी दिया गया है। Moto G 5G (2022) को Moto G 5G के अपग्रेडेड मॉडल के रूप में लॉन्च किया गया है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 SoC दिया गया और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। 
 

Moto G Stylus 5G (2022), Moto G 5G (2022) price

Moto G Stylus 5G (2022) 8GB RAM + 256GB कन्फिग्रेशन में आता है जिसकी कीमत $499.99 (लगभग 38,100 रुपये) है। इसे अमेरिका में लॉन्च किया गया है। यह सीफोम ग्रीन और स्टील ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल 28 अप्रैल से शुरू होगी। कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि अमेरिका के अलावा जल्द ही इसे कनाड़ा में भी खरीदा जा सकेगा। ग्लोबल मार्केट्स में यह कब लॉन्च होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है। 

Moto G 5G (2022) को 6GB + 256GB कन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है जिसकी कीमत $399.99 (लगभग 30,500 रुपये) है। फोन को सिंगल मूनलाइट ग्रे कलर में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 19 मई से अमेरिका में शुरू हो जाएगी। जल्द ही यह कनाड़ा में भी लॉन्च होगा, लेकिन अन्य मार्केट्स में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं है। 

पिछले साल जून में Moto G Stylus 5G को 6GB + 256GB स्टोरेज के साथ 30,400 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि Moto G 5G को नवंबर 2020 में 4GB + 64GB स्टोरेज के साथ EUR 299.99 (लगभग 24,800 रुपये) में लॉन्च किया गया था। Moto G Stylus (2022) का 6GB + 128GB स्टोरेज वाला 4G मॉडल कंपनी ने फरवरी 2022 में $299.99 (लगभग 22,900 रुपये) में लॉन्च किया था। 
Advertisement
 

Moto G Stylus 5G (2022) specifications

Moto G Stylus 5G (2022) सिंगल सिम फोन है और Android 12 पर चलता है। इसमें 6.8 इंच फुलएचडी प्लस (1,080x2,460 पिक्सल) Max Vision LTPS डिस्प्ले मिलता है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है जिसके साथ 8GB रैम की पेअरिंग है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलता है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। रियर कैमरा में डुअल कैप्चर, स्पॉट कलर, पोट्रेट, एआर स्टिकर्स, टाइमलैप्स, मैक्रो और स्लो मोशन सपोर्ट भी दिया गया है। यह 30fps पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। 

सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें f/2.2 अपर्चर लेंस दिया गया है। फोन में 256GB स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडीकार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। इसमें एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट, जायरोस्कोप और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। 
Advertisement

Moto G Stylus 5G (2022) में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो TurboPower 10 और Quick Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिंगल चार्ज में फोन 2 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसके डाइमेंशन 168.9x75.8x9.3mm और वजन 215 ग्राम है। 
 

Moto G 5G (2022) specifications

Moto G 5G (2022) भी एक सिंगल नैनो सिम फोन है जो Android 12 पर रन करता है। इसमें 6.5 इंच एचडीप्लस (720x1,600 पिक्सल) IPS TFT डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 चिप है जिसे 6GB रैम के साथ पेअर किया गया है। 
Advertisement

ऑप्टिक्स की बात करें तो, Moto G 5G (2022) में f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें डुअल कैप्चर, नाइट विजन, एचडीआर, प्रो मोड और लाइव फिल्टर के साथ-साथ Google Lens इंटीग्रेशन का सपोर्ट भी दिया गया है। कैमरा 30fps फ्रेम रेट पर फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। 

सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसमें f/2.2 अपर्चर लेंस दिया गया है। फोन में 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए यह 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, GPS/ A-GPS, NFC, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। इसमें एक्सिलरोमीटर, एम्बियंट लाइट, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलता है। 
Advertisement

Moto G 5G (2022) में 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके लिए कहा गया है कि एक बार चार्ज करने पर फोन 2 दिन का बैटरी बैकअप दे सकता है। इसके डाइमेंशन 165.4x75.8x9.44mm और वजन 204 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.