Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट मिलता है।
  • Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट दिया गया है।
  • OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर है।

Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite

Photo Credit: Motorola/Vivo/OnePlus

Motorola ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite से हो रहा है। Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है। आइए Moto G Max, Vivo T5x 5G और OnePlus Nord CE6 Lite के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं। 

Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite

कीमत और स्टोरेज

Moto G Max के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है। वहीं Vivo T5x 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹24,999, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹28,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है। 

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Moto G Max में 6.7 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2344x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर

Moto G Max में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर शामिल है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Moto G Max एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। वहीं Vivo T5x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।

कैमरा सेटअप

Moto G Max के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo T5x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपार्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है।

Advertisement

फ्रंट कैमरा

Moto G Max में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Vivo T5x 5G में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी बैकअप

Moto G Max में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि OnePlus Nord CE6 Lite में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.