Moto E6 Plus के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

Moto E6 Plus को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। Motorola ब्रांड के आगामी फोन के प्रोसेसर, रैम और एंड्रॉयड वर्जन के बारे में भी जानकारी मिल गई है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 6 जून 2019 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Moto E6 Plus गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस हो सकता है मोटो ई6 प्लस
  • 2 जीबी रैम से लैस हो सकता Moto E6 Plus

Moto E6 Plus के स्पेसिफिकेशन हुए लीक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी Motorola भारतीय बाजार में एक नए प्रीमियम स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनी विभिन्न बाजारों में ज्यादा से ज्यादा मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। Moto E6 Plus को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि मोटो ई6 प्लस मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 9 पाई से लैस हो सकता है।

गीकबेंच लिस्टिंग से Motorola Moto E6 Plus के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट के स्कोर भी सामने आ गए हैं। NashvilleChatter की रिपोर्ट में भी Moto E6 Plus की गीकबेंच लिस्टिंग का जिक्र किया गया है। स्कोर के अलावा Motorola ब्रांड के आगामी फोन के प्रोसेसर, रैम और एंड्रॉयड वर्जन के बारे में भी जानकारी मिल गई है।

गीकबेंच लिस्टिंग में प्रोसेसर का नाम ARM MT6762V/WB लिखा नज़र आ रहा है जोकि हीलियो पी22 प्रोसेसर हो सकता है। यह एंट्री-लेवल चिपसेट है जिसका इस्तेमाल Redmi 6 और Realme C2 स्मार्टफोन में हुआ था। फोन में 2 जीबी रैम है, Moto E6 Plus के ज्यादा रैम वाले वेरिएंट भी लॉन्च किए जा सकते हैं।

Moto E6 Plus एंड्रॉयड 9 पाई के साथ उतारा जा सकता है। अप्रैल माह के अंत में Moto E6 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे जो इस बात की ओर संकेत दे रहे थे कि फोन में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर हो सकता है। Moto E6 Plus को Moto E6 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि मीडियाटेक चिपसेट की मौजूदगी इस बात की ओर संकेत देती है कि यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

Moto E6 Plus से संबंधित फिलहाल अधिक जानकारी तो सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत भारत में 10,000 रुपये से कम हो सकती है। Motorola ने भारत में 20 जून को लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, इवेंट में कंपनी अपने नए प्रीमियम डिवाइस को लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

उम्मीद है कि इवेंट के दौरान Motorola One Vision को लॉन्च किया जा सकता है जिसे कुछ समय पहले ब्राज़ील में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा Moto Z4 के भी लॉन्च किए जाने की संभावना है जो मोटो मोड्स सपोर्ट और 48 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto E6 Plus, Moto
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.