Amazon Great Indian Festival Sale 2019: मोबाइल फोन ऑफर्स की मिली झलक

Amazon Great Indian Festival 2019: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2019 में SBI Bank के कार्ड पर मिलेगा इंस्टेंट डिस्काउंट। जानें Amazon Sale के बारे में।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 19 सितंबर 2019 15:09 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival 2019 का आगाज़ 29 सितंबर से
  • 15 से ज्यादा लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन भी Amazon Sale का हिस्सा होंगे
  • Flipkart Big Billion Days Sale भी 29 सितंबर से होगी शुरू

Amazon Great Indian Festival Sale 2019: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2019 का आगाज़ 29 सितंबर से

Photo Credit: Amazon India

Amazon Great Indian Festival Sale 2019: अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2019 का आगाज़ होने में अब 10 दिनों से भी कम समय शेष रह गया है। Amazon Prime मेंबर्स के लिए सेल 28 सितंबर दोपहर 12 बजे शुरू होगी और अन्य ग्राहकों के लिए सेल 28 तारीख की मध्यरात्रि यानी 29 सितंबर से शुरू होगी। टीज़र के अनुसार, Amazon's Great Indian Festival 2019 में 100 से ज्यादा स्मार्टफोन को सबसे कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Amazon Sale के दौरान ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा उपलब्ध होगी। 15 से ज्यादा लॉन्च हुए नए स्मार्टफोन भी अमेजन सेल का हिस्सा होंगे।

इस साल अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2019 में चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ 1 साल की फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। Amazon Pay यूज़र्स को चुनिंदा ऑनलाइन पेमेंट मोड पर अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा अमेजन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ हाथ मिलाया है, SBI Bank के डेबिंट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।

मोबाइल फोन के अलावा, अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2019 में इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर भी शानदार डील्स मिलेंगी। अमेजन ने धीरे-धीरे आगामी ऑफर्स से पर्दा उठाना शुरू कर दिया है। 8 वीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर वाला HP Laptop 40,000 रुपये से कम में उपलब्ध कराया जाएगा। Boat Rockerz 255 वायरलेस ईयरफोन 1,000 रुपये से कम में बेचे जाएंगे।  

Apple iMac (21.5 इंच रेटिना 4K) 90,000 रुपये से कम में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Great Indian Festival Sale 2019 के दौरान अमेजन आगामी OnePlus TV को भी बेचेगी। Amazon ने फिलहाल वनप्लस टीवी पर मिलने वाली डील से पर्दा नहीं उठाया है।
Advertisement

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2019 में लैपटॉप पर 40,000 रुपये तक की छूट, स्मार्टवॉच पर 50 प्रतिशत तक की छूट और DSLR Camera पर न्यूनतम 10,000 रुपये की छूट मिलेगी। दूसरी ओर, Flipkart Big Billion Days 2019 Sale का आगाज़ भी 29 सितंबर से हो रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.