Mini Cooper E 2025 और Mini Cooper SE इलेक्ट्रिक कार पेश, 402 किमी रेंज और ये फीचर्स

Mini Cooper E में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 184HP की पावर और 290Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 40.7kWh की बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 सितंबर 2023 09:38 IST
ख़ास बातें
  • Mini Cooper E में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 184HP की पावर जनरेट करती है
  • Mini Cooper SE में दी गई मोटर 218HP की पावर जनरेट करती है।
  • Mini Cooper SE एक बार चार्ज होकर 402 किमी की रेंज प्रदान करती है।

Mini Cooper E की रेंज 305 किमी है।

Photo Credit: Mini

Mini ने 2025 Cooper E और Cooper SE कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक मॉडल को पेश किया है। कई लीक्स और अटकलों के बाद दो नए मिनी कूपर मॉडल आखिरकार मार्केट में आ गए हैं। Cooper E और Cooper SE के डिजाइन में बदलाव और रेंज में सुधार किया गया है। तीन दरवाजों वाली कूपर के  इंटीरियर और एक्सटीरियर में क्लासिक मिनी स्टाइल बरकरार है।


Mini Cooper E और SE कॉम्पैक्ट हैचबैक की कीमत


Mini Cooper E और Mini Cooper SE कॉम्पैक्ट हैचबैक की कीमत और सटीक रिलीज तारीख की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।


Mini 2025 Cooper लाइनअप में बेहतर ड्राइविंग परफॉर्मेंस, रेंज और इंटीरियर स्पेस को लेकर बदलाव किया गया है। Mini Cooper रिवाम्प दो फ्रंट-व्हील ड्राइव वर्जन में आती है। हालांकि बाद में AWD वर्जन डाला जा सकता है। Cooper E और SE दोनों कार 16 या 18 इंच रिम्स में उपलब्ध हैं। दोनों मॉडल अपने लो ग्रेविटी सेंटर, रिवाइज्ड सस्पेंशन और ज्यादा ट्रैक चौड़ाई के साथ मिनी कूपर ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बरकरार रखते हैं। नए मॉडल में क्लीन, साई-फाई और कम से कम अपडेट्स के साथ डिजाइन दिया गया है। कार की बॉडी पर एफिशिएंसी को बढ़ाने के लिए कुछ एयरोडायनेमिक ट्वीक दिए गए हैं। 


Mini 2025 Cooper E की रेंज और पावर


Cooper E में सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो कि 184HP की पावर और 290Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें 40.7kWh की बैटरी दी गई है। Cooper E की WLTP रेंज 305 किमी है। Cooper E इलेक्ट्रिक कार 75kW चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कूपर ई 7.3 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।


Advertisement
Mini Cooper SE की रेंज और पावर


Cooper SE में दी गई मोटर 218HP की पावर और 330Nm  का टॉर्क जनरटे करती है। इसमें 54.2kWh की बैटरी दी गई है। कूपर एसई 95kW चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह लगभग 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाती है। Cooper SE की रेंज 402 किमी है। कूपर एसई 6.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  2. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  2. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  3. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  4. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  5. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  6. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  7. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  8. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  10. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.