Meizu 22 स्मार्टफोन सीरीज इस धांसू प्रोसेसर के साथ 2025 में होगी लॉन्च! फीचर्स लीक

अपकमिंग सीरीज में Snapdragon 8 Elite चिपसेट कंपनी दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2024 10:32 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 22 सीरीज को अगले साल यानी 2025 में मार्केट में पेश किया जा सकता है।
  • इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट कंपनी दे सकती है।
  • Pro मॉडल्स में 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है।

Meizu ने इससे पहले Meizu 21 सीरीज के फोन सितंबर में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए थे।

Photo Credit: Meizu

स्मार्टफोन बनाने वाली पॉपुलर चाइनीज कंपनी Meizu अब अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रही है। कथित तौर पर कंपनी Meizu 22 सीरीज पर काम कर रही है जिसके स्मार्टफोन्स अगले साल मार्केट में पेश हो सकते हैं। हालांकि कुछ समय पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि Meizu अब स्मार्टफोन बनाना बंद कर सकती है, लेकिन चीन के जाने-माने टिप्स्टर के एक दावे ने फिर से इस बिंदु पर चर्चा छेड़ दी है। आइए जानते हैं कैसे होंगे कंपनी की अपकमिंग सीरीज के स्मार्टफोन! 

Meizu की अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Meizu 22 अगले साल यानी 2025 में मार्केट में पेश की जा सकती है। कुछ समय पहले टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इस सीरीज को लेकर अपडेट दिया था। अब एक और पॉपुलर टिप्स्टर Smart Pikachu ने खुलासा किया (via) है कि सीरीज अगले साल लॉन्च की जा सकती है जिसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट कंपनी दे सकती है। पुरानी सीरीज की तरह इसके फोन भी व्हाइट पैनल के साथ आ सकते हैं। 

टिप्स्टर ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि सीरीज में दो तरह के स्मार्टफोन कंपनी लॉन्च कर सकती है। एक मॉडल कॉम्पेक्ट साइज में पेश किया जा सकता है। जबकि एक मॉडल बड़े फ्लैट डिस्प्ले में पेश किया जा सकता है। यानी कि छोटे और कॉम्पेक्ट स्मार्टफोन चाहने वाले यूजर्स को भी कंपनी ध्यान में रखकर चल रही है। 

दोनों ही मॉडल्स में इन-कार कनेक्टिविटी फीचर्स आने की संभावना है। कंपनी AI फीचर्स पर भी फोकस रखेगी। कथित तौर पर कंपनी इस बार कैमरा पर फोकस करने वाली है। यह एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है और फोटोग्राफी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन पर भी काम रही है। 
Advertisement

डिस्प्ले फीचर्स भी फोकस में रहेंगे जिसके लिए कंपनी OLED पैनल फोन में दे सकती है। स्टैंडर्ड वर्जन में 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है जबकि Pro मॉडल्स में 2K रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी Meizu 22 सीरीज की घोषणा कब तक करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.