LG K71 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

LG ने फिलहाल LG K71 की कीमत के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और न ही यह साफ किया है कि यह फोन भारत में दस्तक देगा या नहीं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 22 सितंबर 2020 11:49 IST
ख़ास बातें
  • LG K71 स्मार्टफोन को सेंट्रल अमेरिका देशों में लॉन्च किया गया है
  • एलजी के71 में मौजूद है 128 जीबी स्टोरेज
  • एलजी के71 का प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है

LG K71 में मौजूद है 6.8 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले

LG K71 को कंपनी के लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। इस फोन के चारो ओर मोटे बेजल्स मौजूद हैं, इसके अलावा यह फोन स्टाइलश पेन के साथ आता है। एलजी के71 स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया गया है। इसके अलावा यह फोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है, जबकि रंगों में आपको दो विकल्प मिलेंगे।

LG ने फिलहाल LG K71 की कीमत के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है और न ही यह साफ किया है कि यह फोन भारत में दस्तक देगा या नहीं। इस फोन की सेल कोस्टा रिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला, होंडुरास, निकारागुआ, इक्वाडोर, और पनामा में आयोजित की जाएगी। यह दो रंगों के विकल्पों में पेश किया गया है, जो हैं होलो टाइटन और होलो व्हाइट।
Advertisement
 

LG K71 specifications, features

एलजी के71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित LG के कस्टम यूआई ऑन टॉप पर काम करता है। इस फोन में 6.8 इंच फुल-एचडी+ यू नॉच डिस्प्ले के साथ 20.5:9 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इस फोन के चारो ओर मोटे बेजल्स मौजूद है। इसके अलावा एलजी के71 स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर (MT6765) और 4 जीबी रैम से लैस है।

कैमरा की बात करें, तो एलजी के71 स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा नॉच के साथ स्थित है।
Advertisement

एलजी के71 फोन में 128 जीबी स्टोरेज है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मौजदू है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एलटीई, जीपीएस और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन के रियर कैमरा पैनल के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। वहीं फोन का रियर कैमरा मॉड्यूल हॉरिज़ॉन्टल रूप में स्थित है। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है, इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। 171.4x77.7x8.7mm फोन का भार 220 ग्राम है।

एलजी के71 स्मार्टफोन में DTS:X 3D Surround सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर फीचर किया गया है। इसके अलावा फोन में नोट्स लिखने व स्कैच करने के लिए आपको स्टाइलश पेन भी मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी35

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG K71, LG K71 specifications, LG K71 launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  4. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  5. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  7. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  8. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  9. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  10. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.