Lenovo K6 Enjoy Edition हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Lenovo ने अपने नए स्मार्टफोन Lenovo K6 Enjoy Edition को लॉन्च कर दिया है। जानें स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2019 14:57 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo K6 Enjoy Edition में हैं तीन रियर कैमरे
  • 3,300 एमएएच की बैटरी है Lenovo K6 Enjoy Edition में
  • मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस है लेनोवो के6 एन्जॉय एडिशन

Lenovo K6 Enjoy Edition हुआ लॉन्च, तीन रियर कैमरे हैं इसमें

Lenovo ने अपने नए स्मार्टफोन Lenovo K6 Enjoy Edition को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। लेनोवो के6 एन्जॉय एडिशन में वाटरड्रॉप नॉच है, अगर इस फोन की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 6.22 इंच एचडी+ स्क्रीन, 4 जीबी रैम और फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए अब आपको लेनोवो के6 एन्जॉय एडिशन (Lenovo K6 Enjoy Edition) की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
 

Lenovo K6 Enjoy Edition की कीमत

कंपनी की साइट के मुताबिक, चीनी मार्केट में लेनोवो के6 एन्जॉय एडिशन की शुरुआती कीमत 1,398 चीनी युआन (लगभग 14,384 रुपये) है। Lenovo K6 Enjoy Edition के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं- ब्लैक और ब्लू। Lenovo K6 Enjoy Edition को भारत लाया जाएगा या नहीं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Lenovo K6 Enjoy Edition स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाले लेनोवो के6 एन्जॉय में 6.22 इंच (1520×720 पिक्सल) एचडी+ आईपीएस 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Lenovo K6 Enjoy Edition में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी22 (एमटीके6762) प्रोसेसर के साथ 650 मेगाहर्ट्ज़ आईएमजी पावरवीआर जी8320 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है।

Lenovo K6 Enjoy Edition में 4 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- एक 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ और दूसरा 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। लेनोवो के6 एन्जॉय एडिशन फोन एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित जे़डयूआई पर चलता है।
Advertisement

अब बात Lenovo K6 Enjoy Edition के कैमरा सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है, 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन के बैक पैनल पर सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 156.4x75x7.99 मिलीमीटर और वज़न 161 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन /एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़+ 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 5, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.