Lava Yuva 4 vs TECNO POP 9: जानें कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट

Lava ने बाजार में Lava Yuva 4 लॉन्च किया है, जिसकी तुलना TECNO POP 9 से की जा रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 16:00 IST
ख़ास बातें
  • TECNO POP 9 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • TECNO POP 9 के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये है।
  • Lava Yuva 4 के 4GB RAM और 64GB स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 6999 रुपये है।

Lava Yuva 4 और TECNO POP 9 में 8MP का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Lava/TECNO

अगर आप Lava Yuva 4 या TECNO POP 9 में से किसी एक स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। TECNO POP 9 में 6.67 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है। Lava Yuva 4 में 6.56 इंच की फुल एचडी+ AMOLED LTPS डिस्प्ले है। यहां हम आपको Lava Yuva 4 और TECNO POP 9 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।


Lava Yuva 4 vs TECNO POP 9 Price


TECNO POP 9 के 3GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये है। यह फोन कलर ऑप्शन के मामले में गिलिट्री व्हाइट, लाइम ग्रीन और स्टारट्रेल ब्लैक में उपलब्ध है।
Advertisement

Lava Yuva 4 के 4GB RAM और 64GB स्‍टोरेज वेरिएंट की कीमत 6999 रुपये है। यह फोन ग्लोसी व्हाइट, ग्लोसी पर्पल और ग्लोसी ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
 

Lava Yuva 4 vs TECNO POP 9 Specifications


डिस्प्ले
TECNO POP 9 में 6.67 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
Lava Yuva 4 में 6.56 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
Advertisement

प्रोसेसर
TECNO POP 9 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी50 12nm प्रोसेसर के साथ IMG PowerVR GE8320 GPU दिया गया है। 
Advertisement
Lava Yuva 4 में ऑक्टा कोर यूनिसॉक T606 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 650MHz GPU दिया गया है।

स्टोरेज
TECNO POP 9 में 3GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement
Lava Yuva 4 में 4GB RAM और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
TECNO POP 9 एंड्रॉयड 14 गो एडिशन पर बेस्ड HiOS 14 पर काम करता है।
Lava Yuva 4 एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप
TECNO POP 9 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Lava Yuva 4 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

सिक्योरिटी
सिक्योरिटी के लिए TECNO POP 9 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
सिक्योरिटी के लिए Lava Yuva 4 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

बैटरी बैकअप
TECNO POP 9 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Lava Yuva 4 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
TECNO POP 9 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। 
Lava Yuva 4 के कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 4G VoLTE, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  7. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.