Lava ने भारत में Smart 4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 7,000mAh की बैटरी, 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की डिस्प्ले और Android 16 मिलता है।
Lava Smart 4 Pro की कीमत 10,999 रुपये है
Photo Credit: Lava
भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने नया बजट स्मार्टफोन Smart 4 Pro लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाली 7,000mAh की बैटरी है, जो कंपनी के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 950 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 748 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले और Android 16 भी मिलता है। Lava Smart 4 Pro को 10,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। इसे देशभर में कंपनी के ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क के जरिए खरीदा जा सकेगा।
Lava Smart 4 Pro के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Neelam Blue और Konark Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे खास तौर पर ऑफलाइन रिटेल चैनल के लिए पेश किया है। फोन के साथ एक साल की हैंडसेट वारंटी और एक्सेसरीज पर छह महीने की वारंटी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी की Free Service @ Home सुविधा भी दी जा रही है, जिसके तहत ग्राहकों को घर पर ही आफ्टर-सेल्स सर्विस मिलेगी।
Lava Smart 4 Pro में 7,000mAh की Li-Ion बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन 950 घंटे तक स्टैंडबाय और 748 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकता है। इसमें 17.13cm यानी 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
स्मार्टफोन में UNISOC T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM मिलती है। फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और स्क्रीन फ्लैश के साथ 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और कंपनी के मुताबिक इसमें विज्ञापन या अनचाहे ऐप्स नहीं मिलेंगे। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है। इसे MIL-STD-810H ड्रॉप और शॉक रेसिस्टेंस सर्टिफिकेशन मिला है। साथ ही कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का दावा कर रही है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।