Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?

Lava Smart 4 Pro की टक्कर Karbonn Rebel Pro और MIVI One 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2026 12:51 IST
ख़ास बातें
  • Lava Smart 4 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है।
  • Karbonn Rebel Pro के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹11,499 है।
  • MIVI One 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,699 में लिस्टेड है।

Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G

Photo Credit: Lava/Karbonn/Mivi

Lava ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Smart 4 Pro लॉन्च किया है। यह फोन 15 हजार के बजट में आया है, जिसमें इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए Karbonn Rebel Pro और MIVI One 5G से हो रहा है। आइए Lava Smart 4 Pro, Karbonn Rebel Pro और MIVI One 5G के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं, जिससे आप यह अंदाजा लगा पाएंगे कि आपके लिए कौन सा मोबाइल ज्यादा बेहतर साबित होगा।

Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G

Advertisement

कीमत

Lava Smart 4 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। जबकि Karbonn Rebel Pro का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹11,499 में लॉन्च किया गया है। वहीं MIVI One 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,699 में लिस्टेड है।

डिस्प्ले और रेजोल्यूशन

Advertisement

Lava Smart 4 Pro में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।
Karbonn Rebel Pro में थोड़ी छोटी 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स पीक ब्राइटनेस है। 
MIVI One 5G में समान साइज वाली 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

बैटरी बैकअप

Lava Smart 4 Pro को 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Karbonn Rebel Pro में छोटी 6,000mAh की बैटरी आती है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं MIVI One 5G में भी छोटी 6000mAh की बैटरी मिलती है। इसमें भी समान 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम और प्रोसेसर

Lava Smart 4 Pro में PowerVR GE8322GPU के साथ ऑक्टा कोर UNISOC T610 प्रोसेसर आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 Go के साथ आता है।
Karbonn Rebel Pro में मीडियाटेक हीलियो जी81 चिपसेट दिया गया है। जबकि यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
MIVI One 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है। यह एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

कैमरा सेटअप 

Lava Smart 4 Pro के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा आता है।
Karbonn Rebel Pro में 64 मेगापिक्सल का एआई रियर कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
MIVI One 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  2. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  4. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  5. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
  6. Xiaomi का टैबलेट खरीदना पड़ेगा महंगा, Pad 8, Redmi Pad 2 Pro, Pad 2 टैबलेट लॉन्च
  7. Airtel Travel Week: इंटरनेशनल रोमिंग पैक पर 10% डिस्काउंट, वीजा पर ₹4 हजार तक
  8. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  9. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  10. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.