Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?

Lava ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Redmi A7 Pro और Realme Narzo 70x 5G से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 जून 2026 07:56 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 5G में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi A7 Pro में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर है।

Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G

Photo Credit: Lava/Redmi/Realme

Lava ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Redmi A7 Pro और Realme Narzo 70x 5G से हो रहा है। Lava Bold N2 5G ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर से लैस है। वहीं Redmi A7 Pro में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर आता है। आइए Lava Bold N2 5G, Redmi 14C 5G और Realme Narzo 70x 5G के बीच तुलना करके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G

कीमत
Lava Bold N2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, वहीं स्पेशल लॉन्च कीमत 11,999 रुपये है। जबकि Redmi A7 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं Realme Narzo 70x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।

डिस्प्ले
Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।

प्रोसेसर
Lava Bold N2 5G में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi A7 Pro में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Lava Bold N2 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Redmi A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। जबकि Realme Narzo 70x 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5.0 पर चलता है।

बैटरी बैकअप
Lava Bold N2 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। वहीं Redmi A7 Pro में 6300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Realme Narzo 70x 5G में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Lava Bold N2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Redmi A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Realme Narzo 70x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Lava Bold N2 5G  में 5G, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Redmi A7 Pro में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक,  ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि Realme Narzo 70x 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.