8GB रैम, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले वाला ‘सस्‍ता’ Lava Blaze X स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Lava Blaze X : नए लावा फोन में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 जुलाई 2024 14:54 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze X स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च
  • मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है इसमें
  • मिड रेंज में लॉन्‍च की गई है डिवाइस

Lava Blaze X में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है। उसके साथ 8 जीबी तक रैम जोड़ी गई है।

Lava Blaze X Launched : लावा का नया स्‍मार्टफोन Lava Blaze X भारत में लॉन्‍च हो गया है। यह ब्‍लेज सीरीज में कंपनी का लेटेस्‍ट 5जी स्‍मार्टफोन है। नए लावा फोन में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसके साथ 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। Lava Blaze X में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। उसके साथ 8 जीबी तक रैम जोड़ी गई है, जिसे वर्चुअली 8 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने एंड्रॉयड 15 में अपग्रेड करने का भी वादा किया है।  
 

Lava Blaze X Price in India 

Lava Blaze X को स्‍टारलाइट पर्पल और टाइटेनियम ग्रे कलर्स में लाया गया है। फोन के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। इसका 6GB + 128GB मॉडल 15999 रुपये है। 8GB + 128GB मॉडल के दाम 16999 रुपये हैं। 1 हजार रुपये का बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है। 20 जुलाई से इसकी सेल लावा ईस्‍टोर और एमेजॉन पर होगी। 
 

Lava Blaze X Specifications

Lava Blaze X में 6.67 इंच का Full HD+ कर्व्‍ड AMOLED डिस्‍प्‍ले है। इसका रेजॉलूशन 2400×1080 पिक्‍सल्‍स और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 800 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है और यह HDR 10+ को भी सपोर्ट करता है। 

Lava Blaze X में मीड‍ियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। उसके साथ 8 जीबी तक LPDDR4x रैम दी गई है। स्‍टोरेज 128 जीबी तक है। यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है और एंड्रॉयड 15 में भी अपग्रेड होगा। 
Advertisement

Lava Blaze X में 64MP का मेन रियर कैमरा दिया गया है, जोकि सोनी का सेंसर है। साथ में 2MP का एक और कैमरा है। इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर से लैस नए लावा फोन का वजन 183 ग्राम है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 33वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.