Lava Blaze 2: 6GB RAM, एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा लावा का ये फोन, जानें क्या है खास

Lava के आगामी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को Lava Blaze 2 कहा जा रहा है। यह स्मार्टफोन अप्रैल तक भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मार्च 2023 15:04 IST
ख़ास बातें
  • Lava मार्केट में नया बजट फोन Lava Blaze 2 4G लाने की तैयारी कर रही है।
  • Lava के आगामी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को Lava Blaze 2 कहा जा रहा है।
  • आगामी Lava Blaze 2 की एक फोटो हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई थी

Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Lava

भारतीय स्मार्टफोन दिग्गज Lava मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Lava Blaze 2 4G लाने की तैयारी कर रही है। लावा ने पिछले साल Lava Blaze 5G  लॉन्च किया था। अब लावा जल्द ही भारत में एक और किफायती स्मार्टफोन लेकर आने वाली है।

Lava के आगामी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को Lava Blaze 2 कहा जा रहा है। यह स्मार्टफोन अप्रैल तक भारतीय बाजार में उपलब्ध हो सकता है। फोन में Unisoc T616 SoC प्रोसेसर मिल सकता है। इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम होने की उम्मीद है।
Advertisement

Lava Blaze 2 की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि यह UNISOC चिपसेट से लैस होगा। इस ऑक्टा कोर चिप में 1.82GHz की बेस फ्रीक्वेंसी और 1.95GHz की बूस्ट क्लॉक स्पीड है। बेंचमार्क स्कोर और स्पेसिफिकेशंस के आधार पर मॉडल नंबर LZX409 के साथ Lava Blaze 2 को गीकबेंच 5 टेस्टिंग के सिंगल-कोर राउंड में 359 प्वाइंट और मल्टी-कोर राउंड में 1497 प्वाइंट मिले। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 6GB RAM दी जाएगी।

आगामी Lava Blaze 2 की एक फोटो हाल ही में ऑनलाइन लीक हुई थी, जिससे इसके डिजाइन का पता चला है। स्मार्टफोन में एक फ्लैट ग्लास बैक है जिसमें दो बड़े रिंग दिए गए हैं जिनमें कैमरा सेंसर हैं। फोन के कॉर्नर पर फ्लैट हैं। वहीं वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को दाईं ओर कॉर्नर में दिया गया है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर काम करता है। लीक इमेज में फोन का फ्रंट नजर नहीं आया था, लेकिन इसमें मोटे बेजल्स और वॉटरड्रॉप नॉच मिलने की संभावना है।
Advertisement
 

Lava Blaze 5G के स्पेसिफिकेशंस


Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और 2.5D कर्व्ड स्क्रीन सिस्टम है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 7nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU पर काम करता है। सेफ्टी के लिए यह स्मार्टफोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।  स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 3GB वर्चुअल RAM ऑप्शन दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 12 पर काम करता है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Capable performance unit
  • 90Hz display
  • Supports multiple 5G bands
  • Decent battery life
  • Clean software
  • Bad
  • Average-quality rear cameras
  • Display resolution could have been higher
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.51 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 0.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.