Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस

Lava ने आज लंदन में अपना पहला स्मार्टफोन Lava Agni 4N  लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Lava Agni 4N में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Agni 4N में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Agni 4N में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है।

Lava Agni 4N में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने आज लंदन में अपना पहला स्मार्टफोन Lava Agni 4N  लॉन्च कर दिया है। Agni 4N में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 446PI और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। यहां हम आपको Lava Agni 4N  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Agni 4N Price

Lava Agni 4N के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत £499 (लगभग 64,275)है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन फैंटम ब्लैक और लूनर मिस्ट में आता है। कंपनी फोन के साथ 2 साल की वारंटी प्रदान करती है, जिसमें बैटरी के साथ 12 महीने और डाटा केबल के साथ 6 महीने की वारंटी मिलती है। इस फोन की पहली सेल 4 सितंबर से शुरू होगी।

Lava Agni 4N Features & Specifications

Lava Agni 4N में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 446PI और 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड नए UI पर काम करता है। इसमें 8GB LPDDR5X रैम है, जिसे 16GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं 256GB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, ऐप लॉक, मोबाइल एंटी थेफ्ट अलार्म, एंटी पीपिंग और हाइड ऐप शामिल है। यह फोन एआई फीचर्स का भी सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Lava Agni 4N के रियर में f/1.88 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Agni 4N में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ओटीजी सपोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, IR ब्लास्टर सपोर्ट, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी 3.2 पोर्ट शामिल है। बैटरी बैकअप के लिए लावा के इस फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lava Agni 4N, Lava Agni 4N Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.