JioPhone Prima 4G भारत में 128GB स्टोरेज, 1800mAh बैटरी के साथ Rs 2,599 में लॉन्च, जानें फीचर्स

KaiOS पर चलने वाला JioPhone Prima 4G सिंगल सिम के साथ आता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 11:13 IST
ख़ास बातें
  • इसमें कंपनी ने 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी है।
  • फोन में 0.3MP का फ्रंट कैमरा भी है।
  • KaiOS पर चलने वाला JioPhone Prima 4G सिंगल सिम के साथ आता है।

KaiOS पर चलने वाला JioPhone Prima 4G सिंगल सिम के साथ आता है।

Photo Credit: JioMart

JioPhone Prima 4G रिलायंस जियो की ओर से लॉन्च किया गया नया मोबाइल फोन है। यह सस्ता फोन कंपनी ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस (IMC) में लॉन्च किया है। फोन देखने में भले ही साधारण फीचर फोन जैसा लगता है लेकिन इसमें स्मार्टफोन की तरह YouTube और WhatsApp जैसे पॉपुलर ऐप्स भी चलाए जा सकते हैं। फोन में 1800mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 23 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

JioPhone Prima 4G Price in India

JioPhone Prima 4G की भारत में कीमत Rs 2,599 है। यह ब्लू और येलो कलर में खरीदा जा सकता है। फोन JioMart पर खरीद के लिए उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ बैंक ऑफर और कैशबैक ऑफर भी दे रही है।
 

JioPhone Prima 4G Specifications

जियोफोन प्राइमा 4जी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो JioPhone Prima 4G में 320×240 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला TFT डिस्प्ले दिया गया है। डिवाइस में प्रोसेसिंग के लिए ARM Cortex A53 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें कंपनी ने 128GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज दी है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, यह 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 23 भाषाओं का सपोर्ट मिलता है। यानी कि लोकल लैंग्वेज में भी फोन को ऑपरेट किया जा सकता है। फोन काफी पतला है और इसकी मोटाई सिर्फ 1.55 सेंटीमीटर है। फोन में 0.3MP का फ्रंट कैमरा भी है। 

KaiOS पर चलने वाला JioPhone Prima 4G सिंगल सिम के साथ आता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। फोन में कंपनी ने 1200 से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट दिया है जिसमें WhatsApp, Facebook, YouTube, और Google Maps जैसे पॉपुलर ऐप भी शामिल हैं। फोन में कंपनी कुछ ऐप्स पहले से इंस्टॉल करके दिए हैं जिनमें YouTube, JioTV, Jio Cinema, JioSaavn, JioNews शामिल हैं। इसके अलावा फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता है। साथ ही FM Radio भी इसमें सुना जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  2. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 सीरीज की जोरदार सेल्स, Ultra मॉडल की ज्यादा डिमांड
  4. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  5. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Lenovo Legion Y900 13 इंच टैबलेट हुआ लॉन्च, 16GB रैम, 4 कैमरों से लैस, जानें कीमत
  3. Airtel लाई भारत की पहली नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी! भीड़ में भी नहीं अटकेगा इंटरनेट!
  4. MOVA ने भारत में लॉन्च किए नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर, मिनटों में साफ होगा घर, जानें फीचर्स
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. LinkedIn में हुई जबरदस्त छंटनी, सैकड़ों कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
  7. Acer का 1.2Kg वजन वाला Aspire 5 AI भारत में लॉन्च, 180-डिग्री तक खुलता है इसका डिस्प्ले
  8. Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स
  9. Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!
  10. Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.