महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे

Reliance Jio ने बाजार में एक नया किफायती 4G फोन JioBharat V4 4G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2026 12:02 IST
ख़ास बातें
  • JioBharat V4 4G में 1.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है।
  • JioBharat V4 4G में 0.3 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • JioBharat V4 4G में 1000 mAh की Li-Ion बैटरी है।

JioBharat V4 में 1.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Jio

Reliance Jio ने बाजार में एक नया किफायती 4G फीचर फोन JioBharat V4 4G लॉन्च कर दिया है। यह 4G फीचर फोन खासतौर पर काम आय वाले वर्ग के लिए तैयार किया गया है। जो यूजर्स लागत के चलते 4G पर अपग्रेड नहीं कर पाते हैं तो उनके लिए यह डिवाइस बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फोन में 1.7 इंच की डिस्प्ले और 1000mAh की बैटरी मिलती है। यहां हम आपको JioBharat V4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

JioBharat V4 4G Price

कीमत की बात की जाए तो JioBharat V4 4G की कीमत 799 रुपये है। यह फीचर फोन अब बिक्री के लिए के लिए JioMart, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, रिलायंस जियो ऑफिशियल रिटेल स्टोर और रिलायंस डिजिटल पर उपलब्ध है। यह फोन रिटेल स्टोर्स पर ब्लू और ब्लैक कलर के ऑप्शन में उपलब्ध है।

JioBharat V4 4G Features & Specifications

JioBharat V4 4G में 1.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 0.3 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में Unisoc चिपसेट दिया गया है। यह फोन 1000 mAh की Li-Ion बैटरी से लैस है। इसमें स्टोरेज को 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस फीचर फोन में JioCompanion, जियोटीवी, जियो हॉटस्टार, जियोपे, जियोसावन और जियोफोटोज की ऐप प्री-इंस्टॉल्ड आती है। 

JioBharat V4 4G कीपैड वाला अनुभव बनाए रखते हुए 2G से 4G पर अपग्रेड करने की सुविधा देता है। यह फोन Jio के 4G नेटवर्क पर वीडियो स्ट्रीमिंग, मूवी और स्पोर्ट्स हाइलाइट्स जैसे एंटरटेनमेंट फीचर्स का सपोर्ट करता है। इस फोन में एफएम रेडियो, 4G बैंड और लाउड स्पीकर मिलता है। यह फोन सिंगल नेनो सिम का सपोर्ट करता है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.