50MP Sony कैमरा, 8GB रैम वाले iQoo Z9 को Rs. 3,000 सस्ता खरीदने का मौका, जानें पूरी डील

iQOO Z9 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर इसकी लॉन्च कीमत, यानी 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जून 2024 19:26 IST
ख़ास बातें
  • iQoo Z9 का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में लिस्टेड है
  • इसका 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है
  • दोनों वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है

iQoo Z9 को भारत में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था

iQoo Z9 को इस साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था और अब इस किफायती 5G स्मार्टफोन पर कंपनी बेहतरीन डील दे रही है। स्मार्टफोन पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट और कुछ अन्य ऑफर्स हासिल करने का मौका है। iQoo Z9 में 1,800 nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल और 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7200 5G चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6,000mAh बैटरी दी गई है और यह धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटेड है। हम यहां आपको iQoo Z9 स्मार्टफोन को अच्छे डिस्काउंट पर खरीदने के इस मौके के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

iQoo Z9 discount offer

iQOO Z9 को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर इसकी लॉन्च कीमत, यानी 19,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट को भी लॉन्च प्राइस, यानी 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। हालांकि, डील बैंक ऑफर के रूप में मिलती है। ग्राहक यदि इस स्मार्टफोन ICICI बैंक या HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो उन्हें फ्लैट 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। 

यह ऑफर दोनों वेरिएंट्स पर लागू है और फुल स्वाइप व क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर भी उपलब्ध है। iQoo की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ऑफर 24 जून से 27 जून तक के लिए वैध है। iQoo Z9 को ब्रश्ड ग्रीन और ग्राफीन ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
 

iQoo Z9 specifications

iQoo Z9 में 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1,800 nits पीक ब्राइटनेस लेवल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन IP54-प्रमाणित धूल और पानी प्रतिरोधी है। Z9 में 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ लेंस के साथ एक डुअल रियर सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेंसर है।

iQoo Z9 में Snapdragon 7 Gen 3 चिप मिलता है, जिसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को जोड़ा गया है। फोन में बड़ी 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे Android 14 पर आधारित OriginOS 4 के साथ लॉन्च किया गया था। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Excellent battery life
  • Decent primary camera
  • Bright OLED screen
  • Good design and build quality
  • IP54 rating
  • Bad
  • Lacks ultra-wide-angle or macro cameras
  • Bloatware and V-Appstore notification spam
  • Slower charging compared to rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
#ताज़ा ख़बरें
  1. पीएम नरेंद्र मोदी के Instagram पर सिर्फ 4 दिनों में बढ़े 40 लाख फॉलोअर्स, सेल्फी वीडियो पर आए करोड़ों व्यूज
  2. boAt ने बच्चों के लिए लॉन्च की स्मार्टवॉच Sailor Nav, माता-पिता कर पाएंगे लोकेशन ट्रैक, सुरक्षा होगी हाथ में
  3. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  4. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  5. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  6. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  7. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  8. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  9. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  10. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.