iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा है बेस्ट?

iQOO ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Oppo A6 5G और Poco M8 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 12:32 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर है।
  • Oppo A6 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
  • Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।

iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G

Photo Credit: iQOO/Oppo/Poco

iQOO ने भारत में नया किफायती स्मार्टफोन iQOO Z11X 5G लॉन्च किया है, जिसकी टक्कर Oppo A6 5G और Poco M8 5G से हो रही है। iQOO Z11x 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर से लैस है। वहीं Oppo A6 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Poco M8 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको iQOO Z11X 5G, Oppo A6 5G और Poco M8 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 

iQOO Z11X 5G vs Oppo A6 5G vs Poco M8 5G

कीमत और स्टोरेज

iQOO Z11X 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। वहीं Oppo A6 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये, 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2408×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। जबकि Oppo A6 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले आती है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

Advertisement

प्रोसेसर

iQOO Z11x 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Oppo A6 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

iQOO Z11x 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। वहीं Oppo A6 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 कस्टम स्किन पर काम करता है। जबकि Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

iQOO Z11x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Oppo A6 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Advertisement


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

iQOO Z11x 5G में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। जबकि Oppo A6 5G में ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और टाइप सी पोर्ट मौजूद है। वहीं Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

बैटरी बैकअप

iQOO Z11x 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Oppo A6 5G में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी आती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.