7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट

iQOO Z11 की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। फोन में 7050mAh बैटरी, 144Hz 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और Dimensity 7500 Turbo चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 अगस्त 2026 12:08 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 की भारत में बिक्री ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर शुरू
  • फोन में 7050mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा मौजूद

Photo Credit: iQOO

iQOO Z11 की सेल आज से शुरू हो चुकी है। स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया गया है। इसकी कुछ मुख्य खासियतों में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 3D कर्व्ड डिस्प्ले Dimensity 7500 Turbo 5G चिपसेट, बड़ी बैटरी और 50MP मेन रियर कैमरा शामिल है। फोन IP69 रेटिंग से लैस है, जो इसे वाटर रसिस्टेंट बनाती है। आइए जानते हैं भारत में फोन की कीमत कितनी है और शुरुआती ग्राहकों को क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 

iQOO Z11 Price in India, Specifications

iQOO Z11 की भारत में 6GB+128GB रैम के लिए 34,999 रुपये से शुरू होती है। फोन के 8GB+128GB वेरिएंट को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 8GB+256GB वेरिएंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि टॉप 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। फोन को कंपनी ने ऑरोरा ग्रीन और सेलेस्टियल ब्लू कलर्स में लॉन्च किया है। फोन खरीद के लिए Amazon, Vivo ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स, पार्टनर रिटेल स्टोर्स और Reliance Digital पर उपलब्ध है। 

शुरुआती ऑफर्स की बात करें, तो चुनिंदा बैंक के कार्ड पर 3,000 रुपये की फ्लैट छूट दी जा रही है। इसके अलावा 1,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। 6 महीनों तक के No-Cost EMI ऑप्शन भी मौजूद हैं।

iQOO Z11 में कंपनी ने 6.83 इंच का कर्व्ड 3D AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन, 449PPI पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करता है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.82% है। कंट्रास्ट रेश्यो 8000000:1 का दिया गया है। Netlix HDR प्ले सपोर्ट भी फोन में मौजूद है। कंपनी ने फोन में 2000 निट्स की HBM ब्राइटनेस दी है। 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह स्मूद डिस्प्ले एक्सपीरियंस ऑफर करता है। 

फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7500 Turbo SoC दिया गया है जो कि 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। यह एक 5G चिपसेट है जो पिछले मॉडल से 15% ज्यादा स्मूदनेस देता है। यह 25% कम पावर खपत करता है और 10% बेहतर गेमिंग अनुभव दे सकता है। साथ में 3800mm2 वैपर कूलिंग चैम्बर भी दिया गया है जिससे फोन हीट नहीं पकड़ता है। फोन में कई AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। 

Advertisement

फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 आधारित Origin OS6 पर रन करता है। स्मार्टफोन में कंपनी ने 12GB तक रैम दी है, और 256GB तक स्टोरेज दी है। फोन में 3 साल तक एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा ब्रांड की ओर से किया गया है। 

iQOO Z11 कैमरा सेटअप देखें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा मिल रहा है। मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ Sony IMX882 सेंसर दिया गया है। साथ में दूसरा कैमरा भी है जो कि 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

फोन में 7,050mAh की बड़ी Bluevolt बैटरी लगी है। इसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का कहना है कि तेजी से चार्ज के लिए यह 10 मिनट के Boost Charge फीचर के साथ आता है। जिसके तहत फोन 10 मिनट के अंदर 1% से 17% तक चार्ज हो सकता है। वहीं, 44% चार्ज होने में इसे केवल 30 मिनट लगते हैं। इसके अलावा फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP रेटिंग भी है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग से लैस होकर आता है जो इसे धूल और पानी में खराब होने से बचाती है। 

Advertisement
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent AMOLED display
  • Smooth everyday performance
  • Great battery life and optimisation
  • Interesting Aurora Green colourway
  • Bad
  • Cameras are fairly average overall
  • Plastic rear does not feel premium
  • Slow in-display fingerprint sensor
  • Charging speeds could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 7500 Turbo

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.