iQOO Z11 लॉन्च हुआ सबसे बड़ी 9020mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ

फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है। iQOO Z11 में अबतक की सबसे बड़ी 9,020mAh की बैटरी आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 मार्च 2026 08:39 IST
ख़ास बातें
  • iQOO Z11 में अबतक की सबसे बड़ी 9,020mAh की बैटरी आती है।
  • साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
  • यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।

Photo Credit: Vivo

iQOO Z11 को कंपनी ने मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन एक मिडरेंज डिवाइस के तौर पर पेश किया गया है जिसमें 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। यह AMOLED पैनल से लैस होकर आता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन में 9020mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। फोन 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट लगा है। इसके अलावा हाई ब्राइटनेस और IP68 व IP69 जैसे फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं नए स्मार्टफोन iQOO Z11 का प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशंस। 

iQOO Z11 Price

iQOO Z11 को कंपनी ने घरेलू मार्केट में पेश किया है। फोन की चीन में कीमत 2299 युआन (लगभग 33,000 रुपये) से शुरू होती है जिसमें इसका 8GB + 256GB वेरिएंट आता है। फोन के 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3399 युआन (लगभग 46,000 रुपये) बताई गई है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है जिसकी सेल चीन में डिस्काउंट ऑफर के साथ शुरू हो चुकी है। 

iQOO Z11 Specifications

iQOO Z11 में 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले AMOLED पैनल के तौर पर दिया गया है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन (2800×1260 पिक्सल) का सपोर्ट मिलता है। फोन 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसमें 2160Hz PWM डिमिंग और DC डिमिंग सपोर्ट दिया गया है। साथ ही गेमिंग आदि के लिए यह लो-लेटेंसी को भी सपोर्ट करता है। 

iQOO Z11 में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है जो दूसरी पीढी़ के 4nm प्रोसेस पर बना है। यह अपने खास ओवर-कोर इंजन से लैस है जो बैकग्राउंड में चल रहे टास्क को बखूबी हैंडल करता है। फोन को हीटिंग से बचाने के लिए 7K Ice Dome VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसने 20.6 लाख से ज्यादा का बेंचमार्क स्कोर हासिल किया है। 

Advertisement

iQOO Z11 में रियर साइड में डुअल कैमरा मिलता है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा कंपनी ने दिया है। 

फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है। iQOO Z11 में अबतक की सबसे बड़ी 9,020mAh की बैटरी आती है। कंपनी ने इसे ब्लू ओशन बैटरी का नाम दिया है। किसी iQOO डिवाइस में यह अबतक की सबसे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। 

iQOO Z11 फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है। इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM है और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, NavIC जैसे फीचर्स हैं। साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स इसमें दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का सपोर्ट है। फोन में IP68 व IP69 रेटिंग मिलती है।  
 

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.