16 हजार फीट की ऊंचाई से हवाई जहाज से गिरा iphone, खरोंच तक नहीं आई! जानें पूरा मामला

iPhone dropped from airplane : 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा विमान तब मुश्किल में आ गया, जब उसकी विंडो टूट गई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 18:04 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन गिरा हवाई जहाज से
  • 16 हजार फीट की ऊंचाई से जमीन पर गिरा
  • अभी भी फोन वर्किंग कंडीशन में है

हवाई जहाज से बहुत सारा सामान हवा में उड़ने लगा। एक आईफोन भी नीचे चला गया।

स्‍मार्टफोन हाथ से नीचे छूट जाए, तो टूटने का डर होता है, लेकिन एक आईफोन, हवाई जहाज से गिरने के बाद भी सेफ था। यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है Alaska Airlines (अलास्‍का एयरलाइंस) की एक फ्लाइट से। 16 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा विमान तब मुश्किल में आ गया, जब उसकी विंडो टूट गई। हवाई जहाज से बहुत सारा सामान हवा में उड़ने लगा। एक आईफोन भी नीचे चला गया। हैरानी तब हुई जब आईफोन को रिकवर कर लिया गया और वह सही सलामत था।  

मी‍डिया रिपोर्टों के अनुसार, Alaska Airlines की फ्लाइट ASA 1282 पुर्तगाल के ओरेगन से कैलिफोर्निया के ओंटेरियो जा रही थी। विमान 16 हजार फीट की ऊंचाई पर था और तभी उसकी विंडो टूट गई। ऐसा होते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। 

विमान से सामान हवा में जाने लगा। एक आईफोन भी टूटी हुई विंडो की चपेट में आया और हवा में निकलते हुए जमीन पर पहुंच गया। हैरानी की बात है कि आईफोन रोड किनारे बरामद कर लिय गया। तब भी वह एयरप्‍लेन मोड में था। उसका स्‍क्रीन प्रोटेक्‍टर और कवर की कंडीशन भी अच्‍छी थी। 

एक ट्वीट में इस पूरे मामले को एक्‍सप्‍लेन किया गया है। कुछ तस्‍वीरें भी सामने आई हैं जिनमें आईफोन की कंडीशन को देखा जा सकता है, जो काफी अच्‍छी है। कुल मिलाकर फोन वर्किंग कंडीशन में है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल पाया है कि इतनी ऊंचाई से गिरने वाला आईफोन का वह कौन सा मॉडल था। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार,  अमेरिका के एक सरकारी डिपोर्टमेंट ने भी इस घटना को कन्‍फर्म किया है। बताया है कि जो आईफोन मिला है, वह अच्‍छी कंडीशन में है। 
Advertisement
 

विमान से इतनी ऊंचाई से आईफोन गिरने का यह संभवत: पहला मामला है। आईफोन का इतनी ऊंचाई से गिरकर भी बचा रह जाना यह इशारा देता है कि कंपनी अपने प्रोडक्‍ट की मैन्‍युफैक्‍चरिंग पर किस तरह से मेहनत करती है।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.