इंटेक्स एक्वा पावर 2 में है 4000एमएएच की बैटरी, 6,490 रुपये में लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 15 सितंबर 2015 14:56 IST
इंटेक्स ने अपना एक्वा पावर II स्मार्टफोन 6,490 रुपये में लॉन्च किया है। नए स्मार्टफोन को इंटेक्स एक्वा पावर का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा है। हैंडसेट को फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि स्मार्टफोन जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होगा।

एक्वा पावर 2 एक डुअल सिम डिवाइस है और यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। डिवाइस में 5 इंच का फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। नए इंटेक्स स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी7731) प्रोसेसर के साथ मौजूद है 1जीबी का रैम। 5 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस इंटेक्स एक्वा पावर 2 स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो डिवाइस में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक मौजूद है।
इंटेक्स एक्वा पावर 2 का डाइमेंशन 146x74x10.3 मिलीमीटर है और वज़न 152 ग्राम। इस स्मार्टफोन में 4000एमएएच की बैटरी है जो डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 15 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।
Advertisement

(यह भी देखें: इंटेक्स एक्वा पावर 2 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 बनाम कार्बन ऑरा 9)

नए इंटेक्स एक्वा पावर 2 स्मार्टफोन की टक्कर सीधे तौर से माइक्रोमैक्स द्वारा हाल ही में लॉन्च किए कैनवस जूस 2 और कार्बन ऑरा 9 से होगी। इन दोनों स्मार्टफोन में भी 4000एमएएच की बैटरी है।
Advertisement

इंटेक्स एक्वा पावर 2 स्मार्टफोन ब्लैक, शैंपेन और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यह जानकारी लिस्टिंग में दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.