Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?

Infinix ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Lava Bold N2 5G और Redmi A7 Pro से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2026 08:12 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Smart 20 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट है।
  • Lava Bold N2 5G में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi A7 Pro में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर मिलता है।

Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro

Photo Credit: Infinix/Lava/Xiaomi

Infinix ने भारत में हाल ही में नया स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Lava Bold N2 5G और Redmi A7 Pro से हो रहा है। Infinix Smart 20 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है। Lava Bold N2 5G में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Redmi A7 Pro ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Infinix Smart 20, Lava Bold N2 5G और Redmi 14C 5G के बीच तुलना करके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro

कीमत
Infinix Smart 20 के 4GB/64GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये और 4GB/128GB स्टोरज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं Lava Bold N2 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, वहीं स्पेशल लॉन्च कीमत 11,999 रुपये है। जबकि Redmi A7 Pro के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।

डिस्प्ले
Infinix Smart 20 में 6.78 इंच की IPS LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1576 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 560 निट्स ब्राइटनेस, 700 nits हाई ब्राइटनेस और 19.7:9 स्क्रीन टू बॉडी रेशियो है। वहीं Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। जबकि Redmi A7 Pro में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है।

प्रोसेसर
Infinix Smart 20 में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है। जबकि Lava Bold N2 5G में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi A7 Pro में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix Smart 20 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS16 पर काम करता है। जबकि Lava Bold N2 5G एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Redmi A7 Pro एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है।

बैटरी बैकअप
Infinix Smart 20 में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Lava Bold N2 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। वहीं Redmi A7 Pro में 6300mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
Infinix Smart 20 के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Lava Bold N2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Redmi A7 Pro के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
Infinix Smart 20 में 5G, 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ओटीजी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एनएफसी, एफएम और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Lava Bold N2 5G  में 5G, ड्यूल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। वहीं Redmi A7 Pro में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,3.5 मिमी ऑडियो जैक,  ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.