Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Infinix ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी तुलना Poco M8 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 फरवरी 2026 07:56 IST
ख़ास बातें
  • Infinix Note Edge 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर है।
  • Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है।
  • OnePlus Nord CE 5 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर से लैस है।

Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G

Photo Credit: Infinix/Poco/OnePlus

Infinix ने हाल ही में भारत में नया स्मार्टफोन Infinix Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Poco M8 5G और OnePlus Nord CE 5 5G से हो रहा है। Infinix Note Edge 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर मिलता है। आइए Infinix Note Edge 5G, Poco M8 5G और OnePlus Nord CE 5 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Infinix Note Edge 5G vs Poco M8 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G

कीमत और स्टोरेज


Infinix Note Edge 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। जबकि Poco M8 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Advertisement

Infinix Note Edge 5G में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644×1208 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग से लैस है। वहीं Poco M8 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है।

प्रोसेसर

Infinix Note Edge 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Poco M8 5G ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर से लैस है।

Advertisement


ऑपरेटिंग सिस्टम

Infinix Note Edge 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। जबकि Poco M8 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप

Infinix Note Edge 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Poco M8 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement


कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Infinix Note Edge 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी पोर्ट दिया गया है। वहीं Poco M8 5G में 5जी, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। जबकि OnePlus Nord CE 5 5G में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी दिया गया है।

बैटरी बैकअप

Infinix Note Edge 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Poco M8 5G में 5,520mAh की बैटरी आती है जो कि 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं OnePlus Nord CE 5 5G में 7100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.