₹70 हजार के बजट में Infinix GT 50 Pro की टक्कर Vivo V80 और OnePlus 15R से हो रही है।
Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R
Photo Credit: Infinix/Vivo/OnePlus
Infinix ने भारतीय बाजार में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Infinix GT 50 Pro लॉन्च किया है। कीमत के लिहाज से इस स्मार्टफोन का मुकाबला Vivo V80 और OnePlus 15R से हो रहा है। अगर आप ₹70 हजार के बजट में नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये तीनों फोन मार्केट में उपलब्ध बेहतर विकल्पों में से एक हैं। यहां हम Infinix GT 50 Pro, Vivo V80 और OnePlus 15R के स्पेसिफिकेशंस के बीच तुलना करके बता रहे हैं, जिससे आप यह निर्णय ले पाएंगे कि आपके लिए कौन सा ज्यादा बेहतर साबित होगा।
कीमत
Infinix GT 50 Pro का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹69,999 में लॉन्च किया गया है। वहीं Vivo V80 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹62,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹69,999 है। जबकि OnePlus 15R का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,999 में लिस्टेड है।
डिस्प्ले
Infinix GT 50 Pro में 6.78 इंच की LTPS AMOLED डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1208x2644 पिक्सल है। डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती और ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है।
Vivo V80 में 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2750×1260 पिक्सल है। इसमें कम 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और लोकल पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है।
OnePlus 15R में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल है। हालांकि, सबसे ज्यादा 165Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस सिर्फ 3,600 निट्स है।
बैटरी बैकअप
Infinix GT 50 Pro में 6,500mAh की बैटरी आती है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
वहीं Vivo V80 में बड़ी 7,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि सबसे अधिक 90W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है।
OnePlus 15R में सबसे बड़ी 7400mAh की बैटरी मिलती है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप
Infinix GT 50 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Vivo V80 के रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Vivo V80 के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
जबकि OnePlus 15R के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं OnePlus 15R में सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम
Infinix GT 50 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 अल्टीमेट प्रोसेसर है। वहीं यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है।
Vivo V80 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है।
OnePlus 15R में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 16 पर काम करता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी